रागटेक की दसवी वर्षगाँठ पर नोएडा के अय्यपा मंदिर में बहाई सूर की गंग़ा
Ten News Network
नोएडा (11 दिसंबर 2021) : नोएडा के सेक्टर 62, अयप्पा मंदिर में रागाटेक – संगीत शिक्षा एवं प्रदर्शन के केंद्र ने 10 वीं वर्षगांठ समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संदीप मारवाह (अध्यक्ष, मारवाह स्टूडियो, कुलाधिपति , एएएफटी यूनिवर्सिटी ) , नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्रा और गुरु आर. वी त्यागराजन ( त्यागराज संगीत और नृत्य का केंद्र ) उपस्थित रहे। और कार्यक्रम की आयोजिका रक्षा त्रिपाठी रही और राजेश्वरी त्यागराजन ने समारोह का अपने अनोखे अन्दाज़ में सुंदर संचालन किया ।
रागाटेक के 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रागाटेक की डायरेक्टर रक्षा त्रिपाठी और उनके शिष्यों द्वारा भक्ति गीत भजनों , आरती और मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत गई।
डॉ संदीप मारवाह ने रागाटेक को 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि मेरा बहुत सौभाग्य है कि रागाटेक के माध्यम से मुझे अयप्पा मंदिर में आने का अवसर मिला। मंदिर में आकर जो सुख शांति का आभास होता है वो ओर कहीं नहीं होता। और मंदिर प्रांगण में कला का कार्यक्रम हो तो सोने में सुहागा हो जाता है और मुझे वाकई ही यहां संगीत सुनकर बहुत अच्छा लगा । और हकीकत में कला , कल्चर ,संस्कृति और संगीत हमारी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है और अगर वह उनको अपनी जिंदगी से अलग करते हैं तो हमारी जिंदगी सुखा कुआं बनाकर रह जाएगी।
अगर लोगों को मिलाना है , देश को मिलाना है और दुनिया को मिलाना है तो कला और संस्कृति ऐसी चीज है जो पूरी दुनिया को एक साथ जुड़ सकती है। और उसी विश्वास से मैं 650 संस्थाओं से जुड़ा हुं और दो करोड़ से भी ज्यादा लोगों को हमने इस प्रथा के साथ बांधा है ।
नोएडा प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि आजकल के दौरान में हम दो चीजों से बहुत वंचित हैं एक तो गीत संगीत और दूसरा खेल कूद से । और कहा कि मुझे वाकई ही यह बात बोलते हुए बहुत खुशी है कि रागाटेक डायरेक्टर रक्षा त्रिपाटी द्वारा समाज में गीत संगीत के प्रति जागरूक के लिए प्रयास किए जा रहे वह आज इस मंदिर के प्रांगण में सफल होता नजर आ रहा है और आगे भी रागाटेक इसी प्रकार से संगीत से सब का मन मोहता रहे।
रागाटेक के 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रागाटेक के उभरते हुवे कलाकारों ने प्रतीक्षा सिंह, सुहानी श्रीवास्तव, श्रेया मिश्रा , शुरवानी ठाकुर, अपूर्व शरण, शिभ्या सिंह , आनिया अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, शनाया सिन्हा, रुद्रांश त्रिपाठी, समृद्धि त्रिपाठी ने गीत संगीत प्रदर्शन किया।
श्री अयप्पा मंदिर के महासचिव वेणुगोपालन आग्रह किया की मंदिर के कला केंद्र का लाभ ले कर शास्त्रीय गीत , संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देते रहे । मंदिर में आते रहे और भगवान अयप्पा के सभी आशीर्वाद लेते रहे ।
नोएडा संस्कार भारती से अटल मुरादाबादी ने भगवान राम पर विशेष काव्य पाठ भी प्रस्तुत किया |
कार्यक्रम में लक्ष्मी अंबादपूडी , गजानन माली , मिसेस प्रवीण मिश्रा आदि गणमान्य संगीत प्रेमी ने कार्यक्रम का आनंद लिया और रक्षा त्रिपाठी को रागटेक को नई ऊँचाई प्रदान करने के लिए शुभ कामनाए दी और अपने साथ – सहयोग का वादा किया ।
RAAGATECH – 10th Anniversary Celebrations at Sree Ayyappa Temple NOIDA | Photo Highlights