पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन , सियासी गलियारे में शोक की लहर

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है , उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है | आपको बता दे की पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कुछ दिनों पहले एम्स अस्पताल में भर्ती थे , तीन दिन से उनकी तबियत बिगड़ती जा रही थी , वो वेंटिलेटर पर थे |

खासबात यह है की पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने 3 दिन पहले आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था | जिसके कारण लालू प्रसाद यादव पूरी तरह से हिल गए थे |

वही आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहर दुख जताया है | उन्होंने कहा है  ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे |

दरअसल रघुवंश प्रसाद सिंह पिछले 32 वर्षों से लालू प्रसाद यादव के साथ जुड़े हुए थे , उन्हें आरजेडी पार्टी का बरगद कहा जाता था , उन्होंने लालू को जीताने के लिए कड़ी मेहनत की थी , जिसके कारण आरजेडी कई बार बिहार में अपनी सरकार बनाई |

बताया जाता है कि राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सामने किसी की मुंह खोलने की हिम्मत नहीं होती थी, लेकिन रघुवंश प्रसाद सिंह इन सब से अलग थे और लालू प्रसाद यादव भी उनकी बातों को मानते थे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.