राहगीरी नोएडा में सुहाने मौसम में लोगों ने की जमकर मस्ती

रविवार को नोएडा में जीआईपी मॉल के सामने राहगीरी में लोगों ने  जमकर मस्ती की। इस बार की राहगीरी में लोगों ने योगा, ज़ुंबा, ओपन जिम और डांस परफॉरमेंस का खूब मजा लूटा। एक के बाद अलग अलग स्टेज पर परफॉरमेंस का ऐसा समा बना कि लोग खूब झूमे और राहगीरी ने एक और संडे मॉर्निंग को यादगार बना दिया। राहगीरी के इस रविवार की शुरुआत योगा से हुई। योग गुरु उमेश और प्रभाकर की जोड़ी ने छे बजे से स्टेज की कमान संभाल ली और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योगा के बेहतरीन गुर सिखाए। योगा के बाद बारी थी ओपन जिम की जहां पर जिम इंस्ट्रक्टर कुलदीप ने संगीत के सुरीले सुरों के साथ लोगों को खूब एक्सरसाइज़ करवाई और लोगों ने भी पसीना बहाया। स्टेज 2 पर दिन की शुरुआत नियति ने ज़ुंबा से की। संगीत की धुनों ने माहौल को सतरंगी कर दिया और लोगों ने नियति के साथ लय बनाकर थिरकना शुरु कर दिया। नियति के बाद बारी थी कल्पना कला केंद्र की जिनके स्टाइल सैलेड परफॉरमेंस ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके बाद
बारी आई स्टेज 2 पर राहगीरी की सबसे दमदार और शानदार परफॉरमेंस की। यहां पर देव की अगुवाई में 5 साल से लेकर 15 साल तक के बच्चों ने ऐसा डांस किया कि लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। उधर स्टेज वन पर फिटनेस क्लब की टीम ने प्रियंका का अगुवाई में
जैसे ही ज़ुंबा शुरु किया नोएडा के लोगों ने उनके साथ ताल मिलाकर कलाकारों की जबरदस्त हौसला अफजाई की। उधर स्टेज 2 पर डी डेविल्स बैंड ने बेहतरीन परफॉरमेंस दी। आखिर में स्टेज वन पर सागरिका ने अपने सुरीले गानों की धुनों पर लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। इस सबके अलावा भी यहां पर ग्राउंड एक्टिविटीज़ में स्पोर्ट्स ग्राउंड डॉट इन की फुटबॉल, फ्री साइकिल राइड, पौधों का वितरण हुआ। किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के लिए अंतरिक्ष ग्रुप की मेडिकल टीम भी मुस्तैदी से तैनात थी। ट्रैफिक पुलिस और नोएडा पुलिस ने इवेंट को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए भरपूर सहयोग दिया। नोएडा अथॉरिटी और जिला प्रशासन ने भी कार्यक्रम के आयोजको डैस इवेंट्स और राहगीरी ट्रस्ट को भरपूर सहयोग दिया। राहगीरी नोएडा के इलेक्ट्रोनिक मीडिया पार्टनर समाचार प्लस ने कार्यक्रम की कवरेज के लिए कई कैमरा टीम लगाई थीं।

समाचार प्लस के कार्यकारी संपादक प्रवीण साहनी के मुताबिक यहां पर लोगों के जुड़ने और हर हफ्ते आने की वजह है कि लोग स़डकों पर फुटबॉल, बास्केटबॉल समेत ऐसी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं जो कभी उनके बचपन का हिस्सा था और औज के बच्चों के बचपन में तो इन चीज़ों की भरपाई राहगीरी नोएडा कर रहा है।

डैस इवेंट्स के दुष्यंत सिन्हा के मुताबिक इस आयोजन के बाद लोगों में हेल्थ को लेकर जागरुकता बढ़ रही है और योगा, जिम, डांस या किसी भी तरह के अभ्यास के ज़रिए लोग अपनी सेहत का ख्याल रखने की कोशिश कर रहे हैं।

राहगीरी ट्रस्ट के सौरभ साहनी के मुताबिक समाज के वंचित और संपन्न तबके को एक साथ एक मंच के नीचे आने का मौका राहगीरी नोएडा दे रही है। इससे लोगों में सामाजिक समरसता उत्पन्न हो रही है और उनमें एकता की भावना प्रबल हो रही है।

Comments are closed.