राहुल गांधी आज फिर होंगे हाथरस के लिए रवाना, नोएडा पुलिस हुई चौकन्नी

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में मचा सियासी घमासान चरम पर पहुंच चुका है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज पार्टी सांसदों के साथ फिर से नोएडा होते हुए हाथरस के लिए कूच करेंगे।

बता दें कि 2 दिन पहले भी राहुल अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ हाथरस के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार करके वापस भेज दिया था।

कांग्रेस नेता के.सी वेणुगोपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में आज दोपहर हाथरस के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि राहुल हाथरस में मृतक लड़की के परिजनों से मुलाकात करेंगे। राहुल पार्टी के अन्य नेताओं के साथ नोएडा डीएनडी से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए हाथरस के लिए रवाना होंगे।

हालांकि नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस का बेहद सख्त पहरा है। पुलिस किसी भी हालत में राहुल गांधी को हाथरस नहीं जाने देना चाहती है।

यूपी के हाथरस गैंगरेप मामले में सियासी तूफान चरम पर है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज दोबारा गैंगरेप पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस इस मुद्दे पर योगी सरकार को हर तरफ से घेर रही है।

गुरुवार को हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने राहुल बहन प्रियंका गांधी के साथ निकले थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस पर उनको लाठियां मारने का आरोप लगाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.