RAJPAL YADAV RELEASES SARVA SAMBHAV PARTY LIST FOR UTTAR PRADESH ASSEMBLY ELECTIONS

NOIDA ROHIT SHARMA

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने यूपी चुनाव के मद्देनज़र चुनावी बिगुल फूंक दिया है। आप को बता  दे की  सर्व समभाव पार्टी के जरिये अपनी राजनतिक पारी की शुरआत करने वाले बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने आज यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपने पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आज नॉएडा के सेक्टर 70 में राजपाल यादव ने अपनी पार्टी के 50 प्रत्यासियो की लिस्ट जारी करते हुए कहा की इस बार  सर्व समभाव पार्टी 390 सीट पर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी और हमारी 2019 के केंद्र के  चुनाव की तैयारी इसी साल सुरू करेगी। .. वही बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने आज प्रेस वार्ता में  अपने पार्टी के चुनावी एजेंडे के बारे में बात की वो यूपी चुनाव के लिए अपने पार्टी प्रत्यशियों की सूची भी जारी की। गौरतलब है कि राजपाल यादव को बॉलीवुड के उन कलाकारों के रूप में जाना जाता है जो अपने हास्य अभिनय के कारण लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। ऐसे में अब, जब राजपाल ने अपने राजनितिक पारी की शुरुआत कर दी है तो देखना ये होगा कि लोगों का इन्हें कितना समर्थन मिल पाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.