राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नोटबंदी और किसानों की समस्याओं को लेकर सौपा ज्ञापन

Galgotias Ad

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI  आज  राश्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओ ने नोटबन्दी (रू 500 व 1000 के नोट पर पावन्दी) के कारण आम जनता की परेषानी को दृश्टिगत रखते हुये जिलाधिकारी कार्यलय पर प्रदर्षन किया व सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राश्ट्रपति को ज्ञापन सौपा। निःसन्देह काले धन का प्रचलन रोकना अनिवार्य है, किन्तु इस तरीके से कि, आम जनता को रोजगारो के कार्यो मे मुसीबत ना झेलनी पडे। आज नोटबन्दी के बाद से व्यापार ठप्प है, जिससे किसान व दैनिक मजदूर तबाही की ओर बढ रहा है। निम्नलिखित मांगो को लेकर किया, पार्टी की मांगे निम्नवत हैः-

1. रबी फसल की बुवाई चल रही है, किसानो को अघिकतर भुगतान नकद करना होता है, अतः किसानो को बैक खाते से रूपया 2.5 लाख निकासी की अनुमति दी जाये।
2. किसानो हेतू बैक मे अलग काऊन्टर बनवाये जाये।
3. षादी के लिए धन निकासी की सीमा रूपया 2.5 लाख से बढकर 5 लाख की जाये।
4. निजि अस्पताल मेडिकल स्टोर, विधालय मे पुरानी मुद्रा के लेन-देन को मान्य किया जाये अथवा इन सस्थानो मे बैक के अस्थाई बूथ बनाये जाये।
5. कृशि उपकरणो की खरीद मे पुरानी मुद्रा से लेन-देन को मान्य किया जाये।
6. मण्डी मे किसानो को अपनी उपज बेचने मे आ रही असुविधा को दूर करने हेतू सभी जिन्सो की सरकारी एजेन्सी द्ववारा खरीद की जाये।
7. ग्रामीण इलाको मे सचल ए टी एम भेजे जाये।
8. कृशि ऋण माफ किये जाये व अन्य ऋणो की वसूली छः माह के लिए स्थगित की जाये।
9. छः माह के बिजली, पानी, गृह षुल्क माफ किये जाये। 
10. समस्त सहकारी बैक व समितियो से किसानो को पुरानी मुद्रा मे लेन देन षुरू कराया जाये।
   
    इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, जिला प्रवक्ता विनोद राठी, युवाजिलाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, महिला मौर्चा जिलाध्यक्ष नीलमचन्द, हरवीर सिंह तालान, षौकत अली चैची, दयाराम जाटव व उदयभान मलिक एडवोकेट, वेद राठी, बाबा गूर्जर, संजय यादव, याकूव खॉ सेफी, प्रताप सिंह चैची, नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।  
 
Leave A Reply

Your email address will not be published.