ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई हुई रवाना, इन 5 को मिला मूवमेंट पास

Rohit Sharma

Galgotias Ad

नई दिल्ली :–  ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिये मुंबई रवाना हो चकी हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में  राहत देते हुए ऋषि कपूर के परिवार के पांच लोगों के लिए पास जारी किया है, जिससे वे मुंबई जा सके। इनमें ऋषि कपूर के बेटी रिद्धिमा भी हैं। मूवमेंट पास मिलने के बाद बेटी रिद्धिमा परिवार के चार सदस्यों के साथ मुंबई जाने के लिए रवाना हो गईं।

डीसीपी दक्षिण दिल्ली आरपी मीणा के मुताबिक, ऋषि कपूर की बेटी के अनुरोध पर मुंबई जाने के लिए कुल पांच लोगों के लिए पास जारी किया गया है। इनमें रिद्धिमा भी शामिल हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा अपने परिवार के साथ साउथ ईस्ट दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी ईस्ट में रहती हैं। रिद्धिमा ज्वैलरी डिजाइनर हैं और 2006 में भरत साहनी से शादी के बाद दिल्ली शिफ्ट हो गईं थीं।

 

गौरतलब है कि बुधवार रात को पिता ऋषि कपूर की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद से  ही उनकी बेटी रिद्धिमा बहुत परेशान हैं। आज सुबह पापा के निधन की खबर आने के बाद रिद्धिमा ने केंद्र सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी थी।

70-80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के तौर पर करोड़ों भारतीयों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का 68 वर्ष की अवस्था में आज सुबह मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है |

बताया जा रहा है कि ऋषि कपूर के निधन के समय परिवार के सदस्यों में पत्नी नीतू सिंह और बेटा रणवीर कपूर साथ थे, तो बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में थी। मिली जानकारी के मुताबिक, ऋषि कपूर के शव का शाम  तक अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

शाम तक मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और क्रिकेटर से राजनेता बने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद गौतम गंभीर ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.