नोएडा के पद्मावत विरोधियों ने देर रात रोडवेज बस में की तोड़फोड़, पुलिस छानबीन में जुटी
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS ( 25/01/18)
नोएडा : फिल्म पद्यमावत के विरोध की की आग नोएडा तक पहुंच गई। सेक्टर 49 बरौला गांव के पास कल देर शाम को कुछ युवकों ने रोडवेज बस में तोड़फोड कर दी और पद्यमावत के विरोध में नारे लगाए। उपद्रवियों ने बस में आग लगाने का असफल प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई और कई यात्रियों को हल्की चोटें भी आई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
बताते की पूरे जनपद में धारा 144 लागू है इसके बावजूद पुलिस प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए उपद्रवियों ने घटना को अंजाम दिया । बुधवार शाम को पपद्मावत की स्क्रीनिंग शो था । इसी दौरान फेज टू की तरफ से सेक्टर-37 की तरफ जा रही बस को बरौला के पास कुछ युवकों ने रोक लिया। बस रूकते ही आठ से दस युवक ने बस में बाहर व अंदर से तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई और यात्री बस से उतरने लगे। इस दौरान महिलाएं समेत कई यात्रियों को चोटें भी आई।
तोड़फोड़ के दौरान ही नाराज उपद्रवियों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की। इस दौरान कुछ लोगों ने बस में आग लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को आता देख हंगामा करने वाले भाग गए। बस में तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरौला में हुई तोड़फोड़ में स्थानीय शरारती तत्वों का हाथ है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस बस चालक व बस में सवार यात्रियों से पूछताछ कर रही है।