सिटी पार्क में रन फाॅर युनिटी दौड़ आज

Galgotias Ad

भाजपा द्वारा देश भर में आयोजित की जा रही रन फाॅर युनिटी दौड़ की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज ;रविवारद्ध ग्रेटर नोएडा स्थित सिटी पार्क में करीब तीन हजार लोग दौड़ में हिस्सा लेंगे। दौड़ को भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह हरी झंडी दिखाएंगे।
सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार के आहवान पर आयोजित की जा रही रन फाॅर युनिटी दौड़ को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने शनिवार को जमकर मेहनत की। भाजपा नेताओं द्वारा कई स्थानों पर बैठक की गई और दौड़ में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने को लेकर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक लोगों को दौड़ में हिस्सा लेने के लिए लाने को कहा गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर हरीश सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह 9 बजे सिटी पार्क में दौड़ का आयोजन होगा। करीब दो किलोमीटर की दौड़ होगी, जिसे भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस दौरान नोएडा विधायक डाॅक्टर महेश शर्मा और पूर्व सिंचाई राज्यमंत्री नबाब सिंह नागर भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि दौड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने कड़ी मेहनत की है। सिटी पार्क में करीब तीन हजार लोगों को दौड़ में हिस्सा लेने की उम्मीद की जा रही है। जिसमे बड़े, बूढे और बच्चे शामिल होंगे।
वहीं, संग्रहण समिति के श्रेत्रीय सदस्य व बुलंदशहर के प्रभारी रकम सिंह भाटी ने सिकंद्राबाद में रन फाॅर यूनिटी दौड़ को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। बैठक में रकम सिंह भाटी ने दौड़ की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संजय काठी, दीपक शर्मा, सतीश एडवोकेट, रामपाल, प्रवीण शर्मा, संुदर सिंह तवतिया, अशोक राणा, अशोक विधूड़ी आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.