ग्रेटर नोएडा के लापरवाह अधिकारी होगें जिले से बाहर

Saurabh Shrivastava Tennews

ग्रेटर नोएडाः- जनपद में तैनात कुछ अधिकारियों को लेकर आम जनता

की शिकायतें मिल रही है। जिसको लेकर समाजवादी पार्टी काफी गंभीर

है, ऐसे किसी भी लापरवाह अधिकारी को जनपद में रहने नहीं दिया

जायेगा। क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश है कि सभी

अधिकारी आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर

उनका समाधान करे अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह

कहना है समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी का।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार आम जनता की समस्याओं

को लेकर गंभीर है और इसी के चलते सभी अधिकारियों को सरकार के

द्वारा निर्देश भी दिये गये है कि प्रतिदिन आम जनता से मिले और उनकी

समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। लेकिन कुछ

अधिकारी इस काम को लेकर लगातार लापरवाही बरत रहे है, उनकी शिकायत

पार्टी के संगठन को मिल रही है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी ऐसे

लापरवाह अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है और इस सूची को जल्द ही

मुख्यमंत्री को सौंप कर जनपद से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.