फादर एग्नेल स्कूल में सद्भावना दिवस पर दिखी भाईचारे की अनोखी झलक

Abhishek Sharma / Baidyanath Halder

Galgotias Ad

Greater Noida (27/04/2019) : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 स्थित फादर एग्नेल स्कूल में आज विश्वविख्यात ख्याति प्राप्त सुशील गोस्वामी जी महाराज का 74वां जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उनके जन्मदिवस के मौके पर फादर एग्नेल स्कूल के ऑडिटोरियम में भारतीय सर्वधर्म संसद की ओर से सद्भावना दिवस का आयोजन कराया गया। इस दौरान भारतीय सर्वधर्म संसद से जुड़े कई धर्मगुरु मंच पर विराजमान रहे।



कार्यक्रम की शुरुआत धर्मगुरुओं द्वारा दीप प्रज्वालित के साथ की गई। कार्यक्रम के धर्मगुरुओं में इंटरनेशनल महावीर जैन मिशन के अध्यक्ष आचार्य विवेक मुनि, आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ ईमाम उमर अहमद इल्यासी , फादर वर्गिस कुन्नाथ, दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन सरदार परमजीत सिंह चंडोक , अखिल भारतीय रविदासीय धर्म संगठन के चेयरमैन स्वामी वीर सिंह हितकारी मौजूद रहे। आपको बता दें कि ये सभी धर्मगुरु भारतीय सर्वधर्म संसद के सदस्य भी हैं और लगातार कई वर्षों से गोस्वामी सुशील जी महाराज के साथ मिलकर समाजहित में कार्य कर रहे हैं।

आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन के चीफ चीफ इमाम डॉ ईमाम उमर अहमद इल्यासी ने इस दौरान अपने वक्तव्य में कहा कि सुशिल गोस्वामी महाराज के साथ कई वर्षों से जुड़े हुए हैं और उनके साथ मिलकर देशहित में कार्य लरते आ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान श्रीलंका में हुए हमलों में मारे गए लोगों के प्रति दुःख जताते हुए कहा कि इंसान ही इंसान की जान के दुश्मन बने हुए हैं। इस अटैक में सैकड़ों बेक़सूर लोगों की मौत हो गई है।

आतंक का रास्ता अपनाने वाले लोग किसी जाति धर्म के नहीं होते हैं, इनका मकसद समाज में नफरत फैलाना होता है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर भारतीय बनना पड़ेगा। इस देश का बचना जरुरी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि सुशील गोस्वामी महाराज का 75वां जन्मदिवस आल इंडिया इमाम आर्गेनाइजेशन अगले वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाएगा।

फादर वर्गिस कुन्नाथ ने अपने संबोधन में सुशील गोस्वामी महाराज को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि महाराज के रूप में हमारे पास एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी ज़िंदगी को लोगों के लिए समर्पित कर दी। स्वंय जी ने देशहित में अनेकों कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। देश के लोगों को एक साथ मिलजुलकर रहना चाहिए तभी यह देश विश्व के पटल पर अपना झंडा फेहरा सकता है।

वहीँ, बंगला साहिब गुरुद्वारे के चेयरमैन सरदार परमजीत सिंह चंडोक ने भी गोस्वामी महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि सुशील गोस्वामी महाराज के साथ उनका बचपन बीता है, जवानी को भी साथ में जिया है। उन्होंने कहा कि मै महाराज जी को बड़ी बारीकी से समझता हुँ , और साथ में मिलकर मानवता के कार्य किए हैं।

अखिल भारतीय रविदासीय धर्म संगठन के चेयरमैन स्वामी वीर सिंह हितकारी ने कहा कि सुशील गोस्वामी महाराज से उन्होंने हमेशा कुछ न कुछ सीखा है। उन्होने हमेशा लोगों को सच्चाई का मार्ग दिखाने का काम किया है। स्वामी जी का व्यक्तित्व असाधारण है। उन्होंने कहा कि मैं दुआ करूँगा कि महाराज जी हजारों साल जिएं और यूँ ही लोगों को एकता में बांधकर रखने का कार्य करते रहे।

कार्यक्रम के अंत में सुशील गोस्वामी महाराज को स्मृति चिन्ह और लोगों द्वारा फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में राष्ट्रगान और “हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Photo Highlights of Sadbhavna Divas organised at Fr Agnel School Gr Noida

Video Highlights of Sadbhavna Divas organised at Fr Agnel School Gr Noida

Leave A Reply

Your email address will not be published.