मंदिर में साधु और उसके बेटे की मिली लाश, हत्या या आत्महत्या? जांच जारी

Abhishek Sharma

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुजारी और उसके बेटे के शव मिलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह मंदिर में दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना संभल जिले के नखासा थाना इलाके के रसूलपुर सराय गांव की है। पुजारी पिता-पुत्र के शव शिव मंदिर में शुक्रवार को सुबह मिले। दोनों के गले पर निशान मिले हैं। घटना को पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।

इसके साथ ही घटना से जुड़े पहलुओं पर छानबीन चल रही है। पुजारी का नाम अमर सिंह उम्र 60 वर्ष है। बेटे का नाम जयवीर उम्र 21 वर्ष है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

इससे पहले 27 अप्रैल की देर रात बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई थी। मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.