यूपी में बढ़ते रेप मामलों को लेकर योगी सरकार के खिलाफ सपा ने किया दिल्ली में प्रदर्शन

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– हाथरस रेप कांड को लेकर देश भर में आक्रोश दिख रहा है, विपक्ष पार्टी लगातार योगी सरकार पर निशाना साध रही है। साथ ही योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की है।

आपको बता दें कि इस कड़ी में आज महात्मा गांधी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने हाथरस कांड के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के नेता उषा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महलाओं और बालिकाओं की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों।

समाजवादी पार्टी के नेता आरएस यादव ने कहा कि पार्टी पिछले कई महीनों से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग करती आ रही है। हम राष्ट्रपति को पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है। न्याय के लिए आवाज उठाने वालों पर लाठियां भांजी जाती हैं। पीड़ित युवती को एम्स ले जाना था, लेकिन सफरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक हफ्ते में प्रदेश में तीन बच्चियों के साथ बलात्कार की घटना हुई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.