मौतों के आंकड़ों पर संबित पात्रा ने केजरीवाल पर साधा निशाना , लगाए गम्भीर आरोप

Ten News Network

नई दिल्ली :– बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा , साथ ही उन्होंने कई सवाल खड़े किए। दिल्ली सरकार से कोरोना से हुई मौतों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग रखी।

 

साथ ही उन्होंने कोरोना से हुई मौतों के आंकड़ों को लेकर कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, किस प्रकार से सैंकड़ों लोगों की मृत्यु होती है और किस प्रकार से इन आंकड़ों को छुपाया जाता है और कोई भी इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। इस प्रकार का एक चित्रण दिल्ली की सरकार हम सबके सामने रखने का प्रयास कर रही है।

संबित पात्रा ने कहा कि अप्रैल और मई 2 महीने कोरोना की दूसरी लहर के संबंध में बहुत महत्वपूर्ण रहे। इस बीच 34,750 मृत्यु प्रमाण पत्र दिल्ली के 3 नगर निगम द्वारा जारी किए गए।इतनी बड़ी तादाद में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा दिया आंकड़ा सिर्फ 9,916 है।

 

उन्होंने कहा कि केस फैटेलिटी रेट पूरे हिंदुस्तान में सर्वाधिक दिल्ली में है और दूसरे स्थान पर पंजाब है।दिल्ली में यह 2.9% है और राष्ट्रीय फैटेलिटी रेट 1.3% है। इसका मतलब दिल्ली में यह दोगुने से भी अधिक है। क्या कारण है कि दिल्ली में इतनी मृत्यु हुई है।

 

केजरीवाल क्या ये हकीकत है कि जिस समय कोविड की दूसरी लहर अपने चरम पर थी, जानबूझकर और अपनी सरकार की साख को बचाने के लिए आपने दिल्ली में टेस्टिंग की संख्या को कम कर दिया?

 

क्यों 2015 से 2019 के बीच दिल्ली में एक भी नया अस्पताल नहीं खोला गया? 2013 के पश्चात दिल्ली में 16 ऐसे अस्पताल थे, जो अंडर कंस्ट्रक्शन थे और उनका उद्घाटन होना था, लेकिन क्या कारण रहा कि इन 16 में से एक भी अस्पताल कार्यान्वित नहीं हो पाया?

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हम दिल्ली में ऑक्सीजन की होम डिलीवरी करेंगे , लेकिन आज आप शराब की होम डिलीवरी कर रहे हैं। दवाओं, ऑक्सीजन की होम डिलीवरी में आप सफल नहीं रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.