सैमसंग ने नोएडा सीएमओ को दिए 30 ऑक्‍सीजन कन्‍संट्रेटर, जाने क्या है पूरा मामला

Ten News Network

कोरोना संक्रमण की वजह से हो रही ऑक्सिजन की कमी किसी की न हो पाए इसको देखते हुए इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स दिग्‍गज सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स ने आज रविवार को नोएडा के चीफ मेडिकल ऑफिसर को 30 ऑक्‍सीजन कन्‍संट्रेटर प्रदान किए है। ये ऑक्‍सीजन कन्‍संट्रेटर्स उस कोविड-19 सहायता की पहली खेप है, जिसकी घोषणा सैमसंग ने अपने सीएसआर गतिविधि के तहत उत्‍तर प्रदेश के लिए की है।

जानकारी के मुताबिक, इन ऑक्‍सीजन कन्‍संट्रेटर्स को दक्षिण कोरिया से हवाई जहाज के माध्‍यम से लाया गया है, इसके बाद जल्‍द ही ऑक्‍सीजन सिलेंडर और लो डेड स्‍पेस (एलडीएस) सिरिंज की आपूर्ति की जाएगी। एलडीएस सिरिंज शीशी में होने वाली वैक्‍सीन की बर्बादी को रोकने में मदद करेगी।

आपको बता दें, एलडीएस सिरिंज के उपयोग से समान खुराक के साथ 20 प्रतिशत अधिक लोगों को टीका लगाया जा सकता है। 30 ऑक्‍सीजन कन्‍संट्रेटर्स की अन्‍य खेप को आज लखनऊ प्रशासन को सौंपा गया है।

सैमसंग इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और सीएसआर प्रमुख पार्था घोष ने कहा कि सैमसंग नोएडा, उत्‍तर प्रदेश और शेष भारत के लोगों के साथ खड़ी है और इस मुश्किल वक्‍त में निरंतर लोगों की मदद करना जारी रखेगी। इसके अलावा, सैमसंग ने कोविड राहत उपायों के लिए उप्र राज्‍य आपदा प्रबंधन कोष में 7.5 करोड़ रुपये का योगदान दिया है और उत्‍तर प्रदेश को 1900 ऑक्‍सीजन सिलेंडर्स, 60 ऑक्‍सीजन कन्‍संट्रेटर्स एवं 6.5 लाख एलडीएस सिरिंज का दान करने की प्रतिबद्धता जताई है।

आपको बता दें, सैमसंग ने दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्‍ट्री की स्‍थापना नोएडा में की है। यह राज्‍य में बड़े निवेशकों में से एक है और इसने जिले एवं उत्‍तर प्रदेश में हजारों लोगों को रोजगार उपलब्‍ध कराया है। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के द्वारा आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए।

जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के प्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है और आशा व्यक्त की है कि आगे भी इसी प्रकार कंपनी के माध्यम से कोरोना महामारी के चलते सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.