@SatishMahana UTTAR PRADESH INDUSTRIAL DEVELOPMENT MINISTER JOINS CLEAN NOIDA CAMPAIGN
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
नोएडा प्रथम आगमन पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का संस्कृति, पर्यटन मंत्री डॉ॰ महेश शर्मा और शहर के भाजपाई एवं नोएडा अथॉरिटी के पदाधिकारियों ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया साथ ही नव ऊर्जा युवा मंच के साथ मिलकर विशेष रूप सफाई अभियान चलाया और कहा कि स्वच्छ भारत एक ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है क्योंकि इसे जनता का अपार समर्थन मिला है। बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण किया है। स्वच्छ भारत अभियान के आरंभ के बाद गलियों की सफाई के लिए झाड़ू उठाना, कूड़े-करकट की सफाई, स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करना और अपने चारों ओर स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाना अब जनता की प्रकृति बन गई है। आज जनता ‘स्वच्छता के निकट है’ और संदेश को फैलाने में मदद दे रही है और इस काम में शामिल हो रही है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान में जुडऩे के लिए शपथ भी दिलाई एवं शहर में व्याप्त गंदगी को गंभीरता से ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये और स्वच्छ भारत की अलख जगा रहे नव ऊर्जा युवा मंच के कार्यो को भी सराहा और कहा मैं इनके राष्ट्र प्रेम एवं समाज के प्रति समर्पण को देखकर सभी नौजवानों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ और उज्वल भविष्य की कामना करता हूँ और यह कार्य राष्ट्रीय हित में किया गया है जो समाज के हर युवा वर्ग को इस कार्य से जुड़ना चाहिए।
दूसरी संस्कृति, पर्यटन मंत्री डॉ॰ महेश शर्मा ने कहा कि आप सभी को बदलाव नजर आयेगा अगर शहर की प्रमुख समस्याएँ जैसे स्वच्छता, अतिक्रमण, पेयजल, को और अधिक बेहतर किया जायेगा। शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण चेयरमैन रमा रमन जी भी मौजूद थे।