40 लाख लेकर फरार नौकर को नोएडा पुलिस ने किया 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार


नोएडा:कोतवाली सेक्टर 20 छेत्र के सेक्टर 30 में हुई लाखो की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर उसने चोरी किये गये करीब 30 लाख रुपये के गहने बरामद कर लिए है।उक्त बरामदगी में अभी लगभग 15 से 20 लाख रुपये के गहने की मरामदगी बाकी है पुलिस ने चोर को कोर्ट में पेश कर दिया है।
एस पी सिटी अरुण कुमार ने जानकारी देते हुवे बताया कि गत एक मई को नोएडा सेक्टर 30 के सी -76 में रहने वाले धृब अग्रवाल अपने परिवार के साथ उक्त मकान में रहते है उनका यही बडा बिज़नेस है। 25-26 जून को द्रुब के माता पिता उनके छोटे भाई के यहाँ चले गए थे।तथा उनकी पत्नी अपने बच्चो के साथ डलहौजी चली गई थी। द्रुब के अलावा घर मे दो नौकर घर मे थे जिनमें एक नौकर कुक था तथा दूसरा घर मे साफ सफ़ाई आदि का काम करता था।उक्त नौकर का नाम राहुल कुमार निवासी सेक्टर 9 है ।राहुल मौके का फायदा उठाते हुवे लॉकर तोड़कर उसमें 10 हजार नगद तथा करीब 40से 50 लाख के गहने चोरी कर लिए तथा शाम को द्रुब के आने के बाद उससे एडवान्स्ड सैलरी लेकर अपने घर मे किसी बीमारी का बहाना बनाकर चला गया,शाम को द्रुब की पत्नी ने वापस आकर देखा तो लॉकर में गहने गायब मिले जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई ।पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त नौकर की तलाश शुरू की और पुलिस ने सर्बिलान्स की मदद से राहुल को नालंदा बिहार से 30 लाख के गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया,एस पी ने बताया कि अभी 15 से 20 लाख के माल की बरामदगी बाकी है फिलहाल चोर को जेल भेज दिया है।पुलिस कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी ताकि बाकी समान को बरामद कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.