सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नोएडा में स्थित सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज मैं नवीन छात्राओं द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश कुमार ने दीप प्रवज्जलित करके कार्यकर्म का शुभारम्भ किया। साथ ही समस्त छात्राओ के अभिभावकों को समय-समय पर विद्यालय में छात्रों द्वारा की जाने वाली गतिविधियां उपलब्धियों से अवगत कराया कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा गुणगान व नृत्य की प्रस्तुति की गई सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमति रीमा डे ने अभिभावकों काआभार प्रकट किया और कहा विद्यालय में छात्राओं के सर्वागीण विकास हेतु तत्पर हैं प्राधिकरण के एसीईओ सतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें लड़कियों को शिक्षित करने हेतु कदम बढ़ाने होंगे और साथ ही कहा विद्यालय छात्राओं के सर्वागीण विकास हेतु उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराता है उन्होंने इस अवसर पर आए हुए अभिभावकों को अभिनंदन किया