स्कूलों की सुरक्षा का पुलिस ने लिया जायजा.

पाकिस्तान में आर्मी स्कूल के बच्चों की आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के कई स्कूलों में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान पीएसी भी साथ रही।
एसी देहात डॉ. ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ फर्स्ट हरेंद्र सिंह की अगुआई में नॉलेज पार्क स्थित कई कॉलेजों सहित डीपीएस, रेयान आदि पब्लिक स्कूलों में भी सुरक्षा का जायजा लिया गया। स्कूल मैनेजमेंट को बच्चों की सुरक्षा के प्रति अवेयर किया गया। स्कूलों को बताया कि पूरा वेरिफिकेशन के बाद ही किसी को बच्चों से मिलने दिया जाए। आने-जाने वालों की डिटेल रजिस्टर में रखा जाए। यदि कोई घटना होती है, तो उसके लिए बच्चों को सुरक्षित स्थान पर एकत्र करने का प्रबंध किया जाए। स्कूल में लगे सभी स्टाफ का वेरिफिकेशन, वाहनों व चालकों का वेरिफिकेशन पूरा किया जाए। मेन गेट पर तैनात गार्ड के पास हथियार जरूर होना चाहिए। वहीं, पुलिस स्कूल टाइम में गश्त करती रहेगी। इसके अलावा जिन स्कूलों में हास्टल भी बने हुए हैं और वहां बड़ी संख्या में स्टूडेंट रह रहे हैं, तो वहां पुलिस की तैनाती की जाएगी। अभी डीपीएस स्कूल में पुलिस तैनात कर दी गई

Comments are closed.