ओबामा के आगमन के मद्देनजर जिले में सिक्युरिटी टाइट.

आगामी गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को अमेरिका के राष्ट्रपति बाराक ओबामा के आगमन को देखते हुए दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में सिक्युरिटी टाइट कर दी गई है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के बार्डर पर पुलिस तैनात कर दी गई है, जहां गणतंत्र दिवस तक वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच की जाएगी।
पुलिस ने सबसे अधिक टाइट सिक्युरिटी यमुना एक्सप्रेस-वे और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर की गई है। नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी, जबकि यमुना एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा पुलिस करेगी। जीरो प्वाइंट से जेवर तक पुलिस ने 4 मोबाइल पार्टी लगाया है। यह मोबाइल पार्टी जेपी कंपनी की हैं, जिस पर पुलिस की तैनाती की गई है। प्रत्येक मोबाइल पार्टी पर 2-2 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। जेवर रैंप प्लाजा कड़ी जांच की जाएगी। आगरा और दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी वाहनों की अनिवार्य चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ एक इनोवा वैन में भी पुलिस को तैनात किया गया हैा, जो एक्सप्रेस-वे पर नजर रखेगी। एक्सप्रेस-वे पर एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है, जो दोनों तरफ नजर रखेगी। जिले के सभी प्रमुख इंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस लगाई गई है, जो वाहनों की चेकिंग करेगी।

Comments are closed.