गलगोटिया कॉलिज के छात्रों ने रेसिंग कार का किया प्रर्दशन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

गलगोटिया कॉलिज ऑफ इंजिनियरिंग एण्ड टैक्नॉलाजी की रेसिंग टीम गलगोटिया चेसिस-जैड ने चेन्नई के कॉयम्बटूर में 5 से 9 जनवरी तक होने वाले इन्डुरेंस स्टूडैंट इण्डिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये रेसिंग कार का कॉलिज में प्रर्दशन (लॉन्च) किया। कार को मिडबैस्ट-2 नाम दिया गया है। टीम कैप्टन प्रतीक प्रताप सिंह व ड्राईवर कुनाल ने बताया कि अन्य कारों की तुलना में इसका प्रदूषण स्तर काफी कम है। इसमें लॉनमोर के 305,सीसी का इंजन लगाया गया है। और इसकी स्पीड व पावर बढाने के लिये इसका वजन कम करके 205 किग्रा0 रखा गया हैं। कार 60 से 80 किमी0 प्रति घण्टे की रफतार से दोड सकती है। गाडी सडक, रेत, व उंची-नीची पहाडीयों में आसानी से चल सकती है। तीस छात्रो की टीम को इसे बनाने में छः महीने का समय लगा। जिस पर लगभग 6 लाख रू0 का खर्च आया। टीम ने प्रथम चरण में रूल बुक के आधार पर देश में 7 वाँ स्थान प्राप्त किया था। चेसिस-जैड ग्रे0 नोएडा से हिस्सा लेने वाली दो टीमो में से पहले क्वालिफाई करने वाली टीम है। संस्थान के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने कार को सफलता पूर्वक बनाने के लिये टीम को बधाई व इवेन्ट के लिये शुभकामना देते हुए कहा कि यह इनकी अथक महनत और प्रयासो की सफलता है। प्रर्दशन के दोरान कॉलिज के निदेशक डॉ वी के दिवेदी और डीन ऑफ स्टुडैंट अफेयर, विन्नी खन्ना माथुर आदि मोजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.