सेक्टर 18 मल्टीलेवल पार्किंग की छत पर खुलेगा बैंक्वेट हॉल, राजस्व बढ़ोत्तरी के लिए नई पहल !
PHOTO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS ( 23/02/18)
नोएडा : शहर में बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर यहाँ पर सुविधाएँ काफी कम होती जा रही है जिसकी वजह से इंसान की मूलभूत सुविधाएं पूरा करना काफी मुश्किल हो गया है ।
इसी मुश्किल का नया रास्ता नोएडा अथॉरिटी ने निकाला है जिसकी वजह से एक ही छत के नीचे से लेकर ऊपर तक सभी तरीके की सुविधा उपलब्ध होगी । इस योजना से लोगो को कार पार्किंग से लेकर खानपान व शादी तक जहाँ सारी सुविधा उपलब्ध होगी ,तो वही नोएडा अथॉरिटी के राजस्व में बढ़ोतरी की राह भी खुलेगी । नोएडा अथॉरिटी ने इस योजना की शुरुवात सेक्टर 18 के बहुमंजिला पार्किंग से करने की योजना बनाई है, जहाँ पार्किंग की छत पर लोगो की सुविधाओं के लिए बैंकेट हॉल , छोटी छोटी पार्टियों के लिए खोला जाएगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट और मीटिंग हॉल भी बनेगा । ये सुविधाएं जल्द ही मिलनी शुरू हो जाएंगी । परियोजना अभियंता ने बताया कि पार्किंग की छत का करीब 9 हजार वर्ग मीटर एरिया है जो इस वक्त खाली पड़ा है । प्राधिकरण इस खाली पड़े एरिया को लोगों को सुविधा देकर कमाई करना चाहता है । प्राधिकरण ने इस खाली पड़ी छत पर रेस्टोरेंट और मीटिंग हॉल कैफेटेरिया बनाने का निर्णय लिया है ।इस रेस्टोरेंट में कई लोगो के बैठने की सुविधा होगी, साथ ही बैंकेट हॉल में 400 लोगो की कार्यक्रम करने का स्थान होगा । पार्किंग का सारा काम पूरा होने के बाद इस योजना पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।