भूटानी बिल्डर निर्माणाधीन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत

Ten News Network

 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डर की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिसमें भूटानी बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर गुरुवार को   सात वर्षीय बच्चे की पानी से भरे गड्ढे में दुबके मौत हो गई।

सात वर्षीय प्रिंस घटना के निर्माणाधीन साइट पे बने गड्ढे के निकट खेल रहा था तभी अचानक गड्ढे मे जा गिरा। बच्चे को आनन-फानन में वहा से बाहर निकाला गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और मजदूरों ने रोष प्रकट किया जिसके बाद पुलिस ने मोके पे पहुंचके लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साथ यह भी जांच की जा रही है की बिल्डर के स्तर पर लापरवाही हुई है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.