शारदा विश्वविद्यालय में रिसर्च एवं टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट सेंटर औद्योगिक विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 

शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोयडा में रिसर्च एवं टेक्नोलॉजी डेवलेपमेंट सेंटर(आरटीडीसी) द्वारा औद्योगिक पदार्थ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।  इस संगोष्ठी का उद्घाटन 21 अक्टूबर, 2016 से आरम्भ हुये इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न भागों से लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त दो प्रतिभागी नाईजीरिया से भी सम्मिलित हुये। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति माननीय श्री पी. के. गुप्ता जी ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुये इस बात पर बल दिया कि इस समय इस बात की आवश्यकता है कि हमारी औद्योगिक इकाईयॉ और शोधकर्ता नये नये पदार्थो को अपने देश में ही बनायें जो कि समाज के लिये उपयोगी हो।
उद्घाटन सत्र के प्रारम्भ में अधिष्ठाता शोघ प्रो. श्रीकांत ने सभी का स्वागत एवं अभिवादन किया। प्रो. आर. एन मेहरा जो कि संगोष्ठी के अध्यक्ष थे, ने संगोष्ठी की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. एन.बी. सिंह ने, संगोष्ठी की महत्ता पर प्रकाश डाला। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डा. अश्विनी पहुजा, निदेशक एनसीबी, बल्लभगढ़ ने विभिन्न तरह के औद्योगिक पदार्थो विशेषकर, सीमेंट की उपयोगिता पर विवरण प्रस्तुत किया। ठोस अवस्था भौतिकी के डीआरडीओ के निदेशक डा. आर. के. शर्मा ने मुख्य वक्ता के रुप में पदार्थो के विकास एवं उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि उच्चकोटि के पदार्थो को आज भी हम विदेशों से आयात करते हैं।
धन्यवाद प्रस्ताव को प्रो. राजेश कुमार, सचिव संगोष्ठी ने इस आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की। इस संगोष्ठी का निष्कर्ष यह रहा कि हमें अपने देश में उच्चकोटि के पदार्थो को जो कि मूलतः औद्योगिक इकाईयों में बनता है, उसे अविलम्ब बनाना चाहिये जिससे भारत का विकास द्रूतगति से हो।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता, कुलपति प्रो. विजय गुप्ता ने की। इसमें लगभग 300 लोग उपस्थित थे। इस संगोष्ठी में अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वैज्ञानिक ने अपने शोध प्रबन्ध पढें़। कुछ प्रमुख वैज्ञानिको का नाम निम्नवत हैः-
1. प्रो. नन्द किशोर, आईआईटी, बाम्बे।
2. प्रो. के. एस. राने, बेलगाम, कर्नाटक।
3. प्रो. बी. सी ठक्कर, सूरत, गुजरात।
4. प्रो. एल. जे. पालीवाल, नागूर विश्वविद्यालय।
5. प्रो. उमरे, एनआईटी, पटना।
6. प्रो. के. डी. मण्डल, आईआईटी, बीएचयू.।
7. प्रो. अशोक शर्मा, मुरथल।
8. प्रो. राजपाल शर्मा, पंजाब विश्वविद्यालय, पंजाब।
9. प्रो. मोनिका दत्ता, दिल्ली विश्वविद्यालय।
इनके अतिरिक्त अनेक वैज्ञानिको ने हिस्सा लिया। इस संगोष्ठी में 27 आमंत्रित व्याख्यान हुये, 30 शोध प्रबन्ध पढ़े गये। संगोष्ठी का समापन प्रो. आर. एम. मेहरा के अध्यक्षीय भाषण से सम्पन्न हुआ।
Leave A Reply

Your email address will not be published.