अर्जुन भाटी के बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिवम ठाकुर ने किया बड़ा ऐलान , 3 साल तक देश को समर्पित करेंगे 60 प्रतिशत कमाई

Rohit Sharma

ग्रेटर नोएडा :– कोरोना महामारी के चलते पूरे भारत देश में लॉकडाउन को तीन मई के लिए बढ़ाया गया है। इसकी वजह से सभी खिलाड़ी अपने घर पर ही हैं और अपने परिवार और सोशल मीडिया पर फैन्स से जुड़े हुए हैं।

इस दुख की घड़ी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत कई क्रिकेटर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। जानलेवा बन चुके कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ने के लिए खेल जगत सामने आ चुका है। दुनिया के हर बड़े खिलाड़ी करोड़ों रुपयों का दान दे रहे हैं।

खासबात यह है कि गौतमबुद्ध नगर में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस मुहिम में आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है , साथ ही इस महामारी कोविड 19 के खिलाफ जंग में खड़े हुए है ।

युवा गोल्फर अर्जुन भाटी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देना जारी रखा है , जिसके बाद आज अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी शिवम ठाकुर ने आज एक बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने आने वाले 3 साल तक 60 प्रतिशत कमाई देश की सेवा में समर्पित करने का ऐलान किया है। जिसको लेकर आज उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है ।

वही इस मामले में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज शिवम ठाकुर ने कहा कि आज अपने देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए बहुत चिंतित हूं । आज मेरा देश कोविड-19 नामक महामारी से जूझ रहा है , जिससे देश की अर्थव्यवस्था चरमरा जाने का खतरा पैदा हो गया है । ऐसी स्थिति में युवा वर्ग को ही आगे आना होगा और देश को इस स्थिति से निकालना होगा ।

साथ ही उन्होंने कहा मैं भारतीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक सामाजिक संस्था स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन भी चलाता हूं । मैं अगले 3 साल तक इन दोनों से होने वाली आय का 60 प्रतिशत देश की सेवा में समर्पित करना चाहता हूं , जिससे भारत पुन अपनी पहली वाली स्थिति में आ सकें ।  मैं और मेरी टीम के युवा सहयोगी सभी आपके साथ हैं, मुझे विश्वास है कि आप के नेतृत्व में हमारा देश फिर से समृद्धि को प्राप्त होगा।

आपको बता दे कि 18 वर्षीय यह शूटर इसी साल मलेशिया में हुई अंतरराष्ट्रीय जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और रजत पदक जीतकर सुर्खियों में आया था। मैच फीस और अन्य स्रोत से सालाना यह करीब 5 लाख रुपये कमा लेते हैं | साथ ही उन्होंने अब तक 4 स्वर्ण और 1 सिल्वर पदक भी जीत रखा है |

कल युवा गोल्फर अर्जुन भाटी ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देना जारी रखा है और अब उन्होंने अपने फटे हुए जूते बेचकर तीन लाख 30 हजार रुपये जुटाए हैं। यही जूते पहनकर अर्जुन ने 2018 में जूनियर विश्व चैंपियनशिप जीती थी।

15 साल के गोल्फर अर्जुन ने इससे पहले अपनी 102 ट्राफी बेचकर चार लाख 30 हजार रुपये जुटाए थे और यह राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दी थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.