ग्रेटर नोएडा में शराब के लिए पत्नी ने नही दिए पैसे , हैवान पति ने कान काटकर निकाले कुण्डल
Abhishek Sharma
Greater Noida (23/01/19) : ग्रेटर नोएडा के दादरी में शराब का पैसा न देने पर पर एक पति हैवान बन गया। पैसे न देने पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई की। इतने से भी मन नहीं भरा तो उसने चाक़ू से अपनी पत्नी के दोनों कान काट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पत्नी ने अपने हैवान बने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला दादरी के नई आबादी मोहल्ला का है। पीडिता ने बताया उसके पति को रोज शराब पीने की आदत है। शराब के लिए वो आए दिन पैसों की मांग करता है। जिसके चलते घर में लड़ाई होती रहती है। मंगलवार को भी शराब पीने के लिए उसने अपनी पत्नी से पैसे मांगे। जब पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो उसने पत्नी की जमकर पिटाई की और चाकू से पत्नी के दोनों कान काटकर कुण्डल निकल कर फरार हो गया।
हाथी वाली गली निवासी पप्पी मोहल्ले में दुकान चलकर अपने परिवार का लालन पोषण करती है। उसका पति शकील शराब पीने का आदि है। शराब के लिए पैसो को लेकर वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।
पुलिस ने उपचार के लिए महिला को दादरी सरकारी अस्पताल भेजा। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हैवान बने पति को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।