लॉकडाउन में फंसे 1200 मजदूरों को लेकर आज दिल्ली से मध्यप्रदेश रवाना होगी पहली श्रमिक ट्रेन

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू हुए लॉकडाउन में लाखों मजदूर फंस गए थे, अब स्पेशल ट्रेनों के जरिए इन मजदूरों की घर वापसी हो रही है। आपको बता दे कि आज राजधानी दिल्ली से मजदूरों को लेकर पहली ट्रेन रवाना होगी, इसमें 1200 मजदूर होंगे।

दिल्ली से मजदूरों को लेकर रवाना होने वाली पहली श्रमिक ट्रेन मध्य प्रदेश जाएगी। दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान हजारों की संख्या में मजदूर फंस गए थे, जिन्हें अब धीरे-धीरे निकाला जा रहा है।

जब 24 मार्च को लॉकडाउन लागू हुआ था, तब हजारों की संख्या में मजदूर पैदल ही घर के लिए निकल गए थे। तब दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर भयंकर भीड़ का नज़ारा देखने को मिला था। हालांकि, बाद में काफी मजदूरों को समझाकर वापस क्वारनटीन सेंटर में भेजा गया था।

अब बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इजाजत दी थी कि प्रवासी मजदूर अपने घर वापस जा सकते हैं, इसके लिए राज्य सरकारों को व्यवस्था करनी होगी। जिसके बाद कई सरकारों की सिफारिश पर स्पेशल श्रमिक ट्रेनों की व्यवस्था की गई।

खासबात यह है कि रेलवे की ओर से अभी तक करीब 100 ट्रेन चलाई जा चुकी हैं, जिसमें करीब 1 लाख मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया गया है।

हालांकि सभी मजदूरों को घर पहुंचने पर क्वारनटीन में रहना होगा। जिसके बाद 14 दिन के भीतर सभी का टेस्ट किया जाएगा. कई राज्य सरकारों के द्वारा अपने मजदूरों को वापस लाने के लिए बसों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.