श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियो ने किया भूमि पूजन
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 
आज ग्रेटर नॉएडा में श्री रामलीला कमैटी ग्रेटर नोएडा द्वारा विजय महोत्सव 2016 का भूमि पूजन साइट 4 के सेन्ट्रल पार्क में किया गया पंडित अरविंद शास्त्री जी ने हवन करा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कमैटी के महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य जी ने नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया ।कमेटी के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग जी ने बताया कि 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक विजय महोत्सव 2016 कार्यक्रम का भव्य रामलीला मंचन व 11 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जायेगा । जिसके अन्तर्गत लाईट व साउंड के माध्यम से रामलीला मन्चन समारोह किया जायेगा ।श्री रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया की विजय महोत्सव 2016 के कार्यक्रम में इस वर्ष आकर्षक झूले मोत का कुआ विभिन प्रकार के मनोरंज के साधनों के साथ साथ विभिन प्रकार के खाने पीने के स्टाल व शॉपिंग बाजार आकर्षण का केंद्र होंगे ।श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह जी अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में सम्लित नही हो सके । इस अवशर पर विजेंद्र सिंह आर्य राजकुमार भाटी ,मनोज गर्ग ,सौरभ बंसल ,विनोद कसाना ,ओमप्रकाश अग्रवाल, मांगेराम आर्य , कमल सिंह आर्य, धर्मपाल भाटी ,सतबीर नेताजी , हरेंद्र भाटी, के के शर्मा ,चाचा हिंदुस्तानी, अरूण गुप्ता, जतन भाटी ,आलोक सिंह, मुकुल गोयल, कपिल गुप्ता , अमित गोयल ,कुलदीप शर्मा श्यामबीर भाटी ,प्रमोद मास्टर जी, मनोज यादव आदि सदस्य उपस्थित रहे ।