सिल्क फैब ने सिल्क की प्रदर्शनी लगाकर दिल्ली में बिखेरी रौनक।

Ten News Network

भारत में सिल्क का उद्गम कुषाण काल से देखने को मिलता है , सिल्क की उपयोगिता वस्त्रों के लिए समय के साथ अधिक होती गई । वर्तमान समय में भी सिल्क महिलाओं की पहली पसंद है महिलाओं के इसी आकर्षण को देखते हुए सिल्क फैब ने भारत के अलग-अलग हिस्सों से उत्पादित सिल्क की प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जा रहा है 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित सिल्क फैब की इस प्रदर्शनी को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दर्शकों के लिए खोला गया है ।

जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के अलावा निकटवर्ती क्षेत्रों में सिल्क से संबंधित प्रदर्शनी को देखने का रोमांच लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है , आयोजकों ने लोगों का रुझान देखते हुए प्रदर्शनी में एंट्री पूर्णतया निशुल्क रखी है ।

ये वस्तुएं हैं प्रदर्शनी में शामिल

प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न हिस्सों से उत्पादित अलग-अलग प्रकार के सिल्क को शामिल किया गया है जिसमें बिहार कर्नाटका आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश आदि राज्यों के सिल्क दर्शकों को देखने के लिए रखी गई है , जिसमें तसर, जॉर्जेट , गढ़वाल, तोसा , मलमल, ढाका मस्ली आदि सिल्क की वैरायटी शामिल है ।

4 दिनों तक चलने वाले सिल्क प्रदर्शनी का आयोजन कस्तूरबा सेवा संस्था, बुद्ध टी और शांति दिगंबर जनकल्याण सेवा समिति के द्वारा किया गया है । 10 न्यूज़ से बात करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कोरोना की स्थिति को देखते हुए लोगों को आर्थिक समृद्धि मिले इस उद्देश्य के साथ इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें लोगों की एंट्री पूरी तरह से निशुल्क है हमारी कोशिश यह रहेगी कि दिल्ली से शुरू हुआ यह प्रदर्शनी का सफर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचे ।

कोरोना काल के दौरान घर में फंसे लोगों को सिल्क फैब की ये प्रदर्शनी निश्चित रूप से मानसिक खुशी दे रही होगी ऐसे प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के पास घर से निकल कर भारत में निर्मित सिल्क के उत्पादों को देखने और खरीदने का एक मौका है । प्रदर्शनी में आए लोगों के अंदर भारत के विभिन्न हिस्सों से आए सिल्क को देखने और खरीदने का अलग रोमांच देखा जा सकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.