नई दिल्ली (13/02/2022): दुनिया में बढ़ते वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को पूरी दुनिया में बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए Switch Delhi (स्विच दिल्ली) अभियान की शुरुआत की है इसके तहत दिल्ली में EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सुविधा की शुरूआत की गई है।
इस बात की जानकारी देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि “दिल्ली भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने केवल 2500 रुपये में EV चार्जर पेश किए हैं। अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में, दिल्ली ने EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सुविधा शुरू की है। दिल्ली को भारत की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में एक और पहल।”
मुख्य विशेषताएँ : –
-पात्र संस्थाएं – मॉल , दफ्तर , आवासीय सोसाइटीज और अन्य सार्वजनिक स्थान आवेदन कर सकते हैं।
-बिजली की कम दरें।
-पहले 30,000 चार्जर के लिए 6,000 रुपये का प्रोत्साहन।
-चार्जर की कीमत कम से कम 2,500 रुपये के करीब होगी, जिसमें 3 साल तक चार्जर्स का मेंटेनेंस शामिल है।
-चार्जिंग स्टेशन को 7 दिनों के भीतर स्थापित और चालू किया जाएगा।
योजना का लाभ उठाने के लिए, डिस्कॉम पोर्टल पर जाएं या डिस्कॉम की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर बीआरपीएल 7011931880, टीपीडीडीएल 19124 (विकल्प 9) और बीवाईपीएल 01135999808 है।
दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट है जहां से आप इलेक्ट्रिक वाहन EV चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।