ग्रीन पार्क मल्टी लेवल पार्किंग की घटना पर बोले सिसोदिया, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जनता की जान के साथ खिलवाड़

दिल्ली सरकार ने ‘ग्रीन पार्क मल्टी लेवल पार्किंग’ के एक हिस्से के ढहने के मामले में जांच के आदेश दिए है, 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

दिल्ली के उप मख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की जनता की जान के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीजेपी नगर निगम को चलाने में हमेशा पैसा-पैसा का रोना रोती रहती है, और जैसे ही बीजेपी के हाथ में पैसा आता है तो वह कितना करप्शन करती है उसका एक नमूना मल्टी लेवल पार्किंग के गिरने से सामने आया है।

“पिछले साल नवंबर में इस पार्किंग का बीजेपी नेताओं द्वारा ज़ोर शोर से उद्घाटन किया गया था। लेकिन बीजेपी एमसीडी द्वारा बनाई पार्किंग एक साल के अंदर ही टूट गई। ये ज़ाहिर सी बात है कि इस पार्किंग को बनाने में करप्शन हुआ है।”

सिसोदिया ने कहा की ग्रीन पार्क में इस मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण के लिए बीजेपी ने पार्किंग कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग फीस के नाम पर नागरिकों से भारी मात्रा में वसूली की थी। जनता की मेहनत से कमाया टैक्स का पैसा, बीजेपी ने बेईमानी कर बहा दिया।

इस पार्किंग के निर्माण में क्या खामियां थीं?, इसमें कौन-कौन दोषी हैं, दोषी लोगों के खिलाफ क्या कार्यवाही की जा सकती है, इन सब सवालों पर दिल्ली सरकार द्वारा डायरेक्टर, लोकल बॉडीज और पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर को 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.