ताकत का परिचय तब देंगे, जब बात सम्मान की होगीः सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड्स में बोले सीईओ डाॅ. प्रदीप भारद्वाज
डाॅ. प्रदीप भारद्वाज (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर) ने सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड व लीडरशिप समिट में उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा कि ताकत का परिचय तब देंगे, जब बात सम्मान की होगी। ये नया भारत है जो सर्वश्रेष्ठता में विश्वास रखता है। भारत-पाक युद्ध (1971) के गोल्डन जुबली वर्ष पर, देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में..उनके जन्मदिवस पर समिट का आयोजन किया।
भारत सरकार के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के मेडिकल डायरेक्टर और प्रबंध निदेशक डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थकेयर की ओर से पुलमैन होटल (एयरोसिटी, नई दिल्ली) में ‘सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स -2022’ के पंचम संस्करण का आयोजन बडे़ ही धूमधाम से किया। सम्मेलन में कई देशों के प्रसिद्ध स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अलावा लगभग एक हजार (1100) प्रतिनिधियों ने भाग लिया इसके अतिरिक्त 6800 लोगों ने फेसबुक और यू-ट्यूब पर प्रोग्राम को लाइव देखा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिक्स सिग्मा देश में स्वास्थ्य सुविधाओं के उत्थान में भरपूर सहयोग दे रहा है, जिससे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सेवायें मिल रही है। उन्होंने कहा कि आज मेडिकल काॅलेज से अस्पतालों की संख्या में बढोतरी हो रही हैै। केन्द्रीय मेंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा आरंभ किए गए आत्मनिर्भर भारत का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में प्रतिदिन 10 लाख पीपीई किट का निर्माण हो रहा है। खेल मंत्री ने सिक्स सिग्मा द्वारा कोरोनाकाल में किए गए कार्यों की सराहना की और संस्था को संरकार से हर संभव मद्द का भरोसा दिया।
अवार्ड समारोह में पधारे केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने अपने चुटकीटे अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज को सिक्स सिग्मा जैसी संस्था की आवश्कता है जो युवाओं को नये रास्तों पर ले जाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर का सपना साकार हो सके। उन्होंने फंक्शन के आयोजक डाॅ. प्रदीप भारद्वाज को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।
परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र सिंह यादव ने अपने संबोघन में कहा कि डाॅ. प्रदीप भारद्वाज समाज के रोल माॅडल है। उनकी संस्था से निकले युवा अपने देश के विकास में भरपूर योगदान दे रहे हैं। वे सैनिक के रूप में देश के दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देने में सक्षम है, क्योंकि उन्हें मालूम है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो देश के डाॅक्टर उन्हें बचा लेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे देश ने मुझे सब कुछ दिया है तो हमारा कर्तव्य है कि हम ऐसा कार्य करे जिससे देश का नाम ऊंचा रहे।
डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि पुरस्कार समारोह में देश के प्रथम रक्षा प्रमुख दिवंगत जांबाज जनरल बिपिन रावत की याद में आम्र्ड फाॅर्सेस बुक ऑफ़ रिकाॅर्ड पुस्तक के प्रथम संस्करण का भी विमोचन किया गया। इस पुस्तक में भारतीय सेना के वीरों के पराक्रम में बताया गया है, जिससे देशवासी अभी तक अनभिज्ञ थे। इस पुस्तक को पढ़कर प्रत्येक देशवासी गौरवान्वित होंगे। इसके अलावा समारोह में दास्तान-ए-हिन्द – डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ( लफ्जों के दामन में माउंटेन मैन के जोश, जुनून, जज्बे, देश सेवा व पराक्रम की मिसाल ) की आत्मकथा के अतिरिक्त सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर की विवरणिका पुस्तिका, उच्च उन्नतांश विवरणिका, आम्र्ड फाॅर्सेस बुक ऑफ़ रिकाॅर्ड की वेबसाइट और माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी इंडिया की वेबसाइट का भी विमोचन किया और प्रोग्राम में विभिन्न संस्थाओं के साथ कार्यक्षेत्र में विकास और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई समझौता पत्रों पर हस्ताक्षर किए। अवार्ड फंक्शन में भाग लेने आए प्रतिभागिायों को कुशाग्र दुधेजा ने कई गीतों को गाया, जिसे सुनकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया कि यह कोरोना काल के लंबे अंतराल के बाद होने वाला एशिया का सबसे बड़ा आयोजन था, जिसमें चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और चुनौतियों का सामना करने वाले लीडर, परमवीर, फ्रंटलाइन स्टाफ, सेना के अधिकारियों, डॉक्टर, नर्सों, समाज सेवकों और पैरामेडिकल में कार्य करने वालों को सिक्स सिग्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सिक्स सिग्मा के प्रबंध निदेशक ने कहा, आज देश में सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर सफलता का ट्रेडमार्क है। हमारा उद्देश्य देश व यहां के नागरिकों के हित में कार्य करना है और लक्ष्य है कि एक दिन विश्व पटल पर भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखना।
स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले विशेषज्ञों ने ओजस्वी शब्दों से प्रतिभागियों को भारत और विश्व के हेल्थ सेक्टर में अमुल-चूल परिवर्तनों के कारण पेश आने वाली परेशानियों और उनके निस्तारण पर विचार प्रकट किए।
ऑस्कर ऑफ़ हेल्थकेयर के आयोजक डॉ. भारद्वाज ने बताया कि सेमिनार में 10 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें से वियतनाम, नेपाल, भूटान, चीन, जापान और मलेशिया स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समिट का मुख्य उ्द्देश्य हॉस्टिलों को आपदा प्रबंधन के समय सेवा देना। स्वास्थ्य क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देना। स्वास्थ्य प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य कर रहे कर्मचारियों के अच्छे कार्य को बढ़ावा देना। राष्ट्र पर मर-मिटने वाले नायकों का सम्मान करना। डॉक्टरों को स्वास्थ्य प्रबंधन का ज्ञान लेने के लिए प्रोत्साहित करना। हेल्थकेयर के क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं पर मंथन करना आदि विषयों पर गहन मंथन किया।
हेल्थकेयर महाकुंभ के दौरान लोगों को सिक्स सिग्मा हाई आॅल्टीट्यूट द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के समय पहाड़ी क्षेत्रों में चलाए गए रेस्क्यू आॅपरेशनों से भी अवगत कराया गया कि किस प्रकार से सिक्स सिग्मा के प्रशिक्षित कर्मी किसी भी परिस्थिति में लोगों की जान बचाने के लिए कार्य करते हैं। डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि सिक्स सिग्मा हाई आॅल्टीट्यूट रेस्क्यू कर्मी ‘वर्क हार्ड, मेक इजी’ के फॉर्मूले पर कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि सिक्स सिग्मा के रेस्क्यू कर्मी आर्मी की भांति कार्य करते हैं। वे हर समय किसी भी कठिन परिस्थिति से निबटने के लिए तैयार रहते हैं। इस बार सिक्स सिग्मा हाई आॅल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस चारधाम यात्रा के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वॉलंटियर्स को माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी आॅफ इंडिया गोल्ड व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। सम्मान के समय उनके द्वारा किए गए कार्यों का भी उल्लेख भी किया कि किस वॉलंटियर ने किस मेडिकल पोस्ट पर कितने समय तक कार्य किया। इसके अलावा यात्रा के दौरान सिक्स सिग्मा हाई आॅल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस टीम को सहयोग देने वाले विभिन्न संगठनों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया।
सिक्स सिग्मा हाई आॅल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस की टीम ने इस बार चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम, मद्मेश्वर धाम और तुंगनाथ धाम में मेडिकल सुविधा प्रदान की। यात्रा में सिक्स सिग्मा के डॉक्टरों ने 69,000 (उनहत्तर हजार) से अधिक श्रद्धालुओं का उपचार किया।
सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड एवं लीडरशिप समिट में कैप्टन बाना सिंह, परमवीर चक्र विजेता, एयर मार्शल पवन कपूर (पूर्व डीजीएमएस-एयर फोर्स), एयर मार्शल प्रशांत भारद्वाज (डीजीएमएस-एयर फोर्स), डॉ. डी. आर. राय (पूर्व आईएमए – अध्यक्ष), मे. जन. अतुल कौशिक (पूर्व कमाडेंट, हाई आॅल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल, गुलमर्ग), डाॅ. अतुल मोहन कोचर- मुख्य कार्यकारी अधिकारी-एनएबीएच, डॉ. परवेज अहमद (निदेशक व सलाहकार- चन्दन हाॅस्पिटल, लखनऊ), आदेश गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष- दिल्ली प्रदेश, मनीष सिंह- उपाघ्यक्ष- दिल्ली कैंट बोर्ड, आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम में अपने विचार प्रकट किए।
बता दें कि सिक्स सिग्मा हल्थकेयर इससे पहले सिक्स सिग्मा ने 2013 में माउंट आबू और 2015 में गुरुग्राम के लीला एंबीयेंस में और 2017 में ताज होटल, नई दिल्ली और 2019 में एयरोसिटी स्थित पुलमैन होटल में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा चुका है।
Photo Highlights of Six Sigma Leadership Summit and Excellence Awards



