दिल्ली में कलयुगी बेटे ने की अपने पिता की हत्या , हुआ गिरफ्तार , पढ़े पूरी खबर

Rohit sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली में उस समय हड़कम्प मच गया , जब एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और आसानी से फरार हो गया था । वही इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , साथ ही जाँच शुरू कर दी ।

 

 

ताजा मामला दिल्ली के रनहोला इलाके का है , जहाँ एक कलयुगी बेटे ने घरेलू झगड़े के चलते अपने पिता की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

साथ ही दिल्ली पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है , जिससे पता चल सके कि आखिर हत्या की पीछे क्या कारण रहा।

 

 

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का नाम अंकित है , वो सीएनजी पंप पर नोकरी करता है , शराब पीने का आदि था , जिसके कारण रोजाना घर मे झगड़े होते थे , वहीं इस मामले में पिता और बेटे का ज्यादा झगड़ा बढ़ गया ।

 

 

जिसके बाद आरोपी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी , आरोपी के पास से चाकू भी बरामद किया है , जिससे हत्या की गई थी , फिलहाल पूछताछ जारी है , जल्द ही सारी वारदात खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.