गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

ABHISHEK SHARMA

Galgotias Ad

Greater Noida (18/02/2020) : महंगाई, रसोईगैस के दामों में की गयी वृद्धि, कानून व्यवस्था और सीएए -एनआरसी मुद्दों को लेकर गौतमबुद्धनगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विरोध प्रदर्शन की अगुवाई नोएडा महानगर अध्यक्ष लख्मी सिंह ने की। इस दौरान सपाइयों ने बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और सूबे की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं ने कंपनियों के इस कदम की जमकर आलोचना की।

सपा नेताओं ने बढ़ती महंगाई पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी की। उन्होंने रसोई गैस के दाम कम न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। जिला मुख्यालय ओर एकत्र हुए कार्यकर्ता गैस सिलेंडर के साथ पहुंचे थे।

उन्‍होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने अच्‍छे दिन दिखाने का वायदा देश की जनता से किया था। क्‍या यही उनके अच्‍छे दिन हैं। दिल्‍ली चुनाव में हार का ठीकरा भाजपा की सरकार जनता पर फोड़ रही है।

ज्ञापन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने, सभी वर्ग के लोगों को संवैधानिक आरक्षण का लाभ देने, ओबीसी की जातिगत जनगणना कराने और सीएए एनआरसी कानून वापस लेने की मांग की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.