छात्र ही है देश का भविष्य :सपा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

ग्रेटर नोएडा सोमवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर समाजवादी छात्र सभा का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान एवं संचालन विनोद यादव ने किया। सम्मेलन में आये हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि आज का छात्र ही कल का भविष्य है। जिस देश के छात्र संस्कारों से युक्त, मेहनती एवं लगनशील होते है वह देश लगातार प्रगति के पथ पर लगातार चलता है। उन्होंने उपस्थित छात्रसभा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाजवादी पार्टी द्वारा जो भी कल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है उनका प्रचार प्रसार छात्रों के बीच जाकर करें और आगे आने वाले छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के उम्मीदवारों को भारी मतों से जीताने का काम करें। इस दौरान उन्होंने समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से भी पार्टी की नीतियों व रीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि जनपद के अन्दर समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आमजन मानस समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री द्वारा छात्र एवं नौजवान के हित के लिए दर्जनों योजनाऐं चलाई है और उनके बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक प्रयास किये है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता श्याम सिंह भाटी, लोकमन प्रधान, वचन भाटी, इन्द्रपाल छौंकर, नवीन भाटी, सुधीर तोमर, उधम पण्डित, आजाद सिद्दकी, सैंकी भाटी, पिंटू यादव, अनूप तिवारी, सुभाष भाटी, रविन्द्र शर्मा, अकबर खान, मनोज भाटी, प्रदीप गहलोत, विपिन नागर, अरूण यादव, प्रिंस यादव, केके भाटी, अवदेश भाटी, विपिन चैहान, प्रशांत नागर, जयवीर लोहिया, अमित पालीवाल, सतीश नागर आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.