रविंद्र भाटी को समाजवादी पार्टी ने आज दादरी विधानसभा से किया उम्मीदवार घोषित

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा में स्थित गाँव जलालपुर के  युवा नेता रविंद्र भाटी को समाजवादी पार्टी ने आज दादरी विधानसभा से  किया उम्मीदवार घोषित । एडवोकेट रविंद्र भाटी गौतमबुद्ध नगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।एडवोकेट रविंद्र भाटी क्रिकेट से लगाव होने के कारण युवाओं में अच्छी पकड़ है। प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गुर्जर नेता रामसकल गुर्जर का करीबी माना जाता है।सपा पार्टी को दादरी विधानसभा से  कम वोट मिलने के कारण पार्टी ने इस बार नया चेहरा मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।रविंद्र भाटी ग्रामीण क्रिकेट लीग करवाते हैं। जिसके लिए वह जिले के युवा वर्ग में  लोकप्रिय हैं। विवादों से दूर रहने और मृदुभाषी होने के कारण हर वर्ग में उनकी पकड़ और पहचान है। चुनावी जानकारों का कहना है कि रविंद्र भाटी को टिकट देने से सपा दादरी सीट पर फाइट में आ गई है। दरअसल, अब तक यहां बहुजन समाज पार्टी के सिटिंग एमएलए सत्यवीर गुर्जर से भाजपा उम्मीदवार की लड़ाई मानी जा रही थी। हालांकि, अभी भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.