ग्रेटर नोएडा : 8 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश चढा एसटीएफ के हत्थे

Abhishek Sharma

ग्रेटर नोएडा : साल 2012 से पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे बदमाश इफ्तिखार उर्फ धूम को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपित बदमाश पर हत्या लूट व डकैती के 6 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, इफ्तिखार उर्फ धूम पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट को यह सूचना मिली की इफ्तिखार उर्फ धूम सूरजपुर थाना क्षेत्र में छिपा है।

मौके पर पहुंची एसटीएफ की टीम ने उसे धर दबोचा। अपराधी धूम बाराबंकी से वर्ष 2012 से पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

आरोपित पर हरदोई, गोंडा, बहराइच बाराबंकी समेत कई जिलों से डकैती, हत्या और लूट जैसे संगीन मामले में छह से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.