छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक से एड्स की दी जानकारी

Galgotias Ad

noida1सावित्री बाई फूले बालिका इण्टर कालेज में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु भाषण, लघुनाटिका व कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। एन.सी.सी. कैडेट्स व उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड्स की छात्राओं ने इस जागरुकता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। छात्राओं ने अपने भाषण में कहा कि आज जागरुकता के अभाव ने ही एड्स जैसी बीमारी को बहुत अधिक बढ़ा दिया है। इसलिए आवश्यक है कि विश्व का प्रत्येक नागरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक बने व अन्य लोगों को भी इस बीमारी के प्रति जागरुक करें। इसके अतिरिक्त एड्स पीडि़त लोगों के साथ हो रहे मतभेद को समाप्त किया जाय तथा उन्हें भी जीवन में प्रगति व उन्नति हेतु समान अवस प्रदान किए जाय।

Comments are closed.