दिल्ली में सब इंस्पेक्टर समेत पूरा परिवार कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस कॉलोनी के तीन ब्लॉक सील

Rohit Sharma

नई दिल्ली :– दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस कॉलोनी के तीन ब्लॉक को सील कर दिया गया है | नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी की माने तो ब्लॉक- जी, एच और आई को सील किया गया , इस कॉलोनी में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर परिवार के साथ रहते हैं , हाल में ही परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना की पुष्टि हुई है |

नॉर्थ वेस्ट जिले के डीएसपी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर की पत्नी एसएनजीपी हॉस्पिटल में काम करती हैं , पहले पत्नी को कोरोना हुआ, फिर सब इंस्पेक्टर को और फिर बेटे को | परिवार के 3 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 3 ब्लॉक को सील किया गया ,  बुधवार को भी दिल्ली पुलिस के दो जवान कोरोना पॉजिटिव हो गए थे |

इस बीच दिल्ली में लगातार दूसरे दिन देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है | 13 अप्रैल को जहां दिल्ली में 356 नए मामले दर्ज किए गए थे, वहीं 14 अप्रैल को ये संख्या 51 रही और 15 अप्रैल को सिर्फ 17 नए मामले दर्ज किए गए | लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों का घटना यकीनन बढ़िया संकेत है |

मुंबई के बाद दिल्ली दूसरा शहर है, जहां कोरोना केस की तादाद सबसे ज्यादा था, हालांकि ये और बात है कि इसमें जमात से जुड़े लोगों की तादाद ज्यादा थी. गौर करें तो दिल्ली में कोरोना के 1578 मरीजों में 1080 स्पेशल केस हैं. यानी अगर मरकज नहीं होता तो दिल्ली में कोरोना केस की संख्या 500 से भी कम होती |

10 अप्रैल को दिल्ली में कोरोना के 183 नए केस सामने आए. 11 अप्रैल को भी 166 मामले, 12 अप्रैल को घटकर 85 हुआ लेकिन 13 अप्रैल को अचानक इसमें भारी इजाफा हुआ और 356 नए मरीज सामने आए, लेकिन इसके बाद लगातार दो दिन मरीजों की संख्या घटी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.