SUCCESSFUL PERSONALITY AND NOIDA’s GREAT SOCIAL WORKER MAHESH SAXENA – A SPECIAL INTERVIEW
NOIDA ROHIT SHARMA
एक मुलाकात समाजसेवक महेश सक्सेना के साथ …….
आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि किया है
इंजीनियरींग करने के बाद में उद्योग पति बना और नॉएडा में फैक्ट्री भी डाली ,लेकिन उपलब्धि की बात करें तो मानसिक संतुष्टि और आत्मिक सुख सामाजिक सफर दौरान ही मिली ,आज 60 साल की उम्र के बाद यह महसूस होता है की 44 व्यापार करने में वो सुख नहीं मिला जो सामाजिक जीवन जीने में मिला।
चुनॉतीयां क्या क्या रही जीवन में
आपने बहुत अच्छा सवाल किया ,भले ही वो व्यापार हो या सामाजिक जीवन हो जीवन कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं क्योंकि एक कहावत है की “हर चमकती चीज सोमें नहीं होती “मैं अपने बच्चों को कहता हूँ की ये जीवन एक बियावान जंगल है जिसमें से आपको झाड़ियों ,काँटों ,जंगली जानवरो से बच के निकलना है ,सामाजिक जीवन में भी जब मैने काम शुरू किया था तो मुझे एक सूत्र मिला था “RAMA ” R FOR RESISTANCE, A FOR AGGRESSIVENESS, M FOR MALODYDOWN और A FOR ACCEPTANCE , उन्होंने कहा की सामजिक जीवन पर आने पर बहुत लोग विरोध करेंगें कहेंगे की ऐसी बहुत सी संस्थाएं तुम नयी खोल के क्या कर लोगे क्या तीर मार लोगे ,फिर अगली स्टेज आती है लोग आपके पीछे पड़ जाते हैं अगर आप पुरुष है तो किसी ने किसी प्रपंच जैसे चोरी ,स्वार्थ आदि कमजोरियां खोजी जातीं हैं ताकि आप कमजोर पड़ सकें , यहीं सत्य की कसौटी होती है, यही ऐसी चीज होती हैं जो आपको मजबूत बनाते हैं
आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है
दरअसल फैक्ट्री चलाने के दौरान नॉएडा में करप्शन से लड़ने के दौरान करीब 44 दिन धरना दिया, इस दौरान कई लोग हमारे साथ थे कई विरोध में थे जिससे हमें लोगों को जानने का मौका मिला साथ ही और भी कई मुद्दों की लड़ाई हमने लड़ी जैसे शहर में कोर्ट स्थापना ,सनातन धर्म मंदिर की कमिटी ,और बिजली विभाग में करप्ट अधिकारी की नियुक्ति के खिलाफ भी हमने संघर्ष किया ,इस दौरान काफी सिखने को मिला और ये भी महसूस हुआ की अगर आप सही नहीं है तो लोग आप को कुचल देंगे, जहाँ से मुझे काफी मार्गदर्शन मिला की अगर आप लोगों के खिलाफ बेईमानी और करप्शन की लड़ाई लड़ रहें हैं तो आपका दामन भी पाक साफ़ होना चाहिए।
आपका रोल माडल कौन कौन है जीवन में
रोल मॉडल कोई एक नहीं हैं दो तीन ऐसे चरित्र हैं जैसे चाणक्य जैसा राज पुरोधा जिन्होंने जनमानस की भलाई की लिए काम किया ,जिनकी कमी आज भी है ,ए पी जे अब्दुल कलाम साहब अगर वो एयर फ़ोर्स में ज्वाइन कर लेते तो हमें इतना बड़ा और महान वैज्ञानिक नहीं मिल पाता ,कई बार हमें कुछ छोटी छोटी चीजें नहीं मिल पाती है जो किसी बड़े काम के लिए हमें इशारा करती है
क्या आप भगवान पर भरोसा करते है
पूर्णतया भरोशा है भगवान पर ,शुरू में भगवान पर भरोशा नहीं था पढाई के दौरान ,लेकिन आज भी ईश्वर मेरे लिए कोई एक खास नाम नहीं है लेकिन मुझे लगता है की एक सत्ता है जो हमारे जीवन की राह ,सफलता और असफलता भी तय करती है ,मात्र 44 की उम्र में जब बच्चे छोटे थे तो मैने व्यापार छोड़ कर सामाजिक जीवन में प्रवेश किया तो उस दौरान एक अदृश्य शक्ति ने मेरी मदद की और मेरी राह को आसान किया ,ईश्वर की वजह से मेरे बच्चे भी आज उस पोजिशन में जिसमें शायद व्यापार कर रहा होता तो नहीं होते ,आज भी जिस प्रोजेक्ट को हम लेते हैं तो मेरा मानना है की ईश्वर ही उसे मेरे मन में लाता है और उसे पूरा करवाता है।
जीवन में सबसे ज्यादा किन किताबो का प्रभाव पड़ा
जब में बेटे के पास साउथ कोरिया गया तो उस दौरान मेरे पास ज्यादा करने को कुछ नहीं था तो मैने उस दौरान घर में रहने पर चाणक्य सीरियल को चार बार देखा ,और दिमांग में आया की अगर मनुष्य में निश्चय हो सोच सही हो और बुलन्द इरादे हो तो वो हर हाल में सफलता पाता है वहीँ किताबों में पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की किताबें ज्यादा पढता हूँ भले ही वो किसी भी लेखक की हो ,क्योंकि मेरा यह मानना है की हम कुछ नया सीखते है जिससे सुधरने और बेहतर करने का मौका हमें मिलता है
किस तरह की फिल्म आपको पसंद है
समय के हिसाब से पंसंद हैं जैसे राजकुमार ,दिलीप कुमार और नाना पाटेकर हों ,वैसे पिछले 10 ,12 से सिनेमा हाल में कोई फिल्म नहीं देखि है अब सिर्फ सत्ता के खिलाफ संघर्ष वाली फ़िल्में देखता हूँ ,जैसे ओह माय गॉड और दंगल ,अब बच्चे ही बता देतें हैं पापा ये फिल्म आपके टेस्ट की है इसे देखों
गाने किस तरह के पसंद है आपको
निश्चित रूप से लता जी ही पंसद हैं वहीँ देशभक्ति से भरे और कोई सामाजिक सन्देश देने वाले गाने ही पंसद है
खेलों में आपकी क्या रूचि है
कालेज में पढ़ने के दौरान बैडमिंटन खेलता था, हेमर थ्रो ही खेलता था अब तो बस खिलाडियों के प्रोस्ताहन और देशी खेलों में रूचि है ,वहीँ खिलाडियों में क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ,हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का नाम पहले आता है
मोदी जी के काम से कितना संतुष्ट हैं
बहुत ही सटीक सवाल किया है इरादे तो उनके बुलन्द है बहुत कुछ करना भी चाहते हैं लेकिन कोई नेता अगर सारी कमांड अपने पास रखता हो और टीम को साथ लेकर नहीं चलता है तो देश में अस्थिर भविष्य हो सकता है कोई भी स्कीम हो तो हमें टीम पर भरोसा करना पड़ेगा ,मोदी जी में अतिवाद है और जल्दबाजी बहुत है अभी देश को और चरित्रवान होने की जरूरत है