फ़िल्म “समर कैम्प ” का ट्रैलर दिल्ली में हुआ लॉन्च , 5 अक्टूबर को होगी रिलीज

ROHIT SHARMA

दिल्ली :– फ़िल्म “समर कैम्प ” का ट्रेलर लॉन्च करने आज अभिनेता हेमंत पांडे और पृथ्वी समेत डायरेक्टर कुणाल दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया पहुँचे। साथ ही इस फ़िल्म को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आपको बता दे कि फ़िल्म “समर कैम्प 5 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होने जा रही है ।

दरअसल ये फ़िल्म “समर कैम्प” बच्चों पर आधारित है । इस फ़िल्म की शूटिंग नासिक जिले इगतपुरी में हुई है । वही फ़िल्म समर कैंप के डारेक्टर कुणाल वी सिंह का कहना है कि ये फ़िल्म काफी मनोरंजक है , इस फ़िल्म के माध्यम से बच्चों समेत समाज में अच्छा सन्देश जाएगा। ये फ़िल्म काफी लो बजट में बनायी गयी है । खासबात ये है कि इस फ़िल्म में 100 से ज्यादा कलाकारों ने हिस्सा लिया है ।

वही फ़िल्म “समर कैम्प ” ट्रेलर का लॉन्च करने पहुँचे अभिनेता हेमन्त पांडे ने कहा कि इस फ़िल्म में उन्होंने एक बाबा का रोल निभाया है । साथ ही उनका कहना है कि इस फ़िल्म में उन्हें काफी मजा आया है , बच्चों के साथ काम किया है । इस फ़िल्म में समर कैंप के दौरान बच्चे घूमने के लिए आते है , जिनकी मुलाकात बाबा से होती है , बाबा काफी विलन होता है । जिसका पर्दाफाश करने के बच्चे जुट जाते है ।

साथ ही उनका कहना है कि ये बच्चे छोटे से आश्रम में पढ़ते और वही रहते है । फिलहाल अभी ट्रेलर लॉन्च हुआ है । आपको बता दे को ट्रेलर काफी रोमांचक था , अब आने वाले समय मे बताएगी की इस फ़िल्म का कैसा रिस्पांस रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.