स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी की नई गाइडलाइन
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
स्कूल बसों की लगातार हो रही दुर्घटनाएं में काफी बच्चो की जान जा रही है वही बहुत से बच्चे घायल भी हो जाते है और ये सब ज्यादातर स्कूल प्रशासन की लापरवाही के कारण होता है। इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल बसों को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है जिसका पालन हो रहा है या नहीं।
इस बात की जांच परिवहन विभाग द्वारा होने की बात की जाती है जिसको लेकर विभाग में कुछ निर्देश भी जारी किए है। जो यह है की यदि बस में रिफलेक्टर नहीं लगा है, स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित नहीं की गई हो तो ऐसी बसों का तत्काल भारी भरकम चालान किया जाए। उनके परमिट को सस्पेंड करने की प्रक्रिया पूरी की जाए। यह निर्देश परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से जारी कर दिया गया है। इस आदेश में गौतमबुद्ध नगर सहित गाजियाबाद, बुलंदशहर,हापुड़ के सभी प्रवर्तन अधिकारियों को शामिल किया गया है। अगर बात की जाये तो स्कूल बसों की सुप्रीम कोर्ट की ओर से मानकों को लेकर सख्ती से पालन करने के निर्देश है पर नॉएडा में तो सुप्रीम कोर्ट के नियमो का खुलेआम उलंघन किया जारहा है नॉएडा में जियादातर स्कूल प्रशासन की तरफ से बस बिना स्कूल नाम के चल रही है ना ही उनमे माको का पालन किया जारहा है वही नॉएडा परिवहन विभाग सिर्फ कारवाही की बात करते है साथ ही नॉएडा परिवहन अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश टक्कर ओवर स्पीड व ओवर टेकिंग के कारण होती है। इसमें सबसे अधिक तेज स्कूल बसों को चलते सड़क पर देखा जा रहा है फिर भी नॉएडा परिवहन ढिलाई बरत रहा है
सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन :
-बस में स्कूल का एक स्टॉफ हो।
-स्कूल का नाम और टेलीफोन नंबर।
-बस की अधिकतम आयु 15 वर्ष।
-स्कूल और रूट से संबंधी पूरी जानकारी होगी
-बस में फर्स्ट एड बॉक्स।
-बस की बॉडी स्टील की होगी।
-बस में फुट स्टेप की व्यवस्था हो।
-खिड़की से बच्चों के शरीर का कोई अंग बाहर न निकले।
-बसों में आपातकालीन निकास का रास्ता हो।
-बसों का रंग पीला हो।
– बस के चालक व परिचालक के पास पहचान पत्र हो।
-बस की रफ्तार 40 और 60 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा न हो।
-बस का चालक वर्दी में हो।
-बस का फिटनेस सर्टिफिकेट साथ हो।
स्कूल बसों को सुप्रीम कोर्ट मानकों के आधार पर ही संचालित किया जाएगा। रिफलेक्टर व स्पीड सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। इसके लिए परिवाहन विभाग ने मानक पूरे नहीं होने वाली स्कूल बसों पर कार्रवाई करने का बात की है |