स्वराज इंडिया पार्टी ने सौंपी युवा नेतृत्व को दिल्ली की कमान, अनुपम बने अध्यक्ष
ROHIT SHARMA
NEW DELHI : स्वराज इंडिया पार्टी ने आज अपनी मजबूती को बढ़ाने के लिए आज एक नए लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया है | आपको बता दे की आज स्वराज पार्टी ने दिल्ली के लिए दिल्ली अध्यक्ष के रूप में अनुपम को चुना गया है इस बारे में स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगिन्दर यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया |
जी हाँ स्वराज इंडिया ने दिल्ली में नया आगाज कर दिया है | साथ ही नए और जोशीले युवा नेतृत्व देते हुए पार्टी का पुर्नगठन किया गया है | साथ ही स्वराज पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष अनुपम का कहना है की आज दिल्ली भर में जिस तरह की गन्दी राजनीती पनप रही है और दिल्ली सरकार के द्धारा जो भी गलत काम किए गए उनके खिलाफ हम विरोध करेंगे |