स्वाइन फ्लू से लोंगों में दहशत.

शहर में स्वाइन फ्लू की दहशत, बढती जा रही है। वायरस की आंशका को देखते हुए लोग अहतियात के तौर पर फेस मास्क का यूज कर रहे है। एक तरफ जहां ग्रेनो में आमतौर पर भी लोग फेस मास्क का यूज करते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं ऑटो के ड्राईवर इसका यूज करने से पीछे नही है। अस्पतालों में भी डाक्टर व स्टॉफ के लिए फेस मास्क अनिवार्य कर दिया है।
स्वाइन फ्लू का खौफ लोगों में इस कदर फैला हुआ है कि ऑटो के ड्राईवर तक भी मास्क का यूज कर रहे है।यथार्थ वेलनेश अस्पताल के डाक्टर राहुल ने बताया कि यह एक वायरस होता है। जिससे रोकने में मास्क काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में लोग मास्क का यूज करना बेहतर है। इसकी वजह से वायरस दूसरे को इफेक्ट नही कर पाते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.