अध्यापक ने पत्नी समेत बच्चों को उतारा मौत के घाट, दिल्ली पुलिस जाँच में जुटी

ROHIT SHARMA / JITENDER PAL

दिल्ली :– राजधानी दिल्ली में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। वहीं इसके बाद मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है।

खासबात यह है कि आरोपी ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है। वही आसपास में रहने वाले लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है, साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।



आपको बता दें कि आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है और वह पेशे से एक अध्यापक है। आरोपी की दो बेटियां और एक बेटा था। बड़ी लड़की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र 2 महीने थी।

वही इस मामले में पुलिस द्वारा कि गई पूछताछ में उपेंद्र ने खुद को डिप्रेशन का शिकार बताया है। वहीं जिस घर में चारों लोगों के कत्ल हुआ, उसी घर में आरोपी की मां भी उनके साथ ही रहती है।

उन्होंने ही उपेंद्र के दरवाजा नहीं खोलने पर सुबह पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वही दूसरी तरफ इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 में एक शख्स ने अपने 3 बच्चों और पत्नी की चाकू से हत्या कर दी है। वहीं इसके बाद मासूम बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है।

साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है और वह पेशे से एक अध्यापक है। आरोपी ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.