विदेशी नागरिको की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी : दादरी विधायक तेजपाल नागर
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
विदेशी नागरिक पर हुए बबाल को लेकर आप क्या कहेंगे
तेज पाल नागर ने कहा की यहाँ कानून व्यवस्था को सही करने की ज्यादा जरुरुत है और हमारी पहली प्रथमिकता यही है कि बहार से आने वाले लोगो को सही न्याय मिले । वही जो लोग विदेश से आकर यहाँ पढ़ाई या कुछ भी कार्य कर रहे है उन सभी की सुरक्षा का अधिकार भारत सरकार का होता है और कानून सभी के लिए बराबर होता है। लेकिन अभी विदेशी मामला आया है उसमे पुलिस की छवि पर सवालिया निशान खड़े होते है पर हमने पुलिस प्रशासन को कड़ा निर्देश दिया है जो भी लोग दोषी है उन पर सख्त करवाई करे। और हमने एक बात और कही है पुलिस प्रशासन को , कि वो अपनी पुरानी मानसिकता को बाहर निकाल करके काम करे , और किसी भी मामले मे राजनीती ना करे ।
खेल जगत में दादरी और ग्रेटर नोएडा के युवाओ के लिए क्या प्रयास करेंगे
हम खेलो की बात करे , जल्द ही एक स्टेडियम दादरी मे बनने वाला है और दूसरा स्टेडियम ग्रेटर नोएडा के नजदीक ही बनेगा । वही इसके साथ साथ सीएसआर के आधार पर एक लाइब्रेरी भी बनाने की योजना है जिससे गरीब बच्चों को एक ही छत के नीचे हर देश विदेश की किताबो का ज्ञान ले सके, और किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी करके अपना भविष्य बना सके,।
ग्रेटर नोएडा और नोएडा मे टूरिज्म के बारे क्या कहेंगे
ग्रेटर नोएडा और नोएडा मे टूरिज्म को जरुरु बढ़ावा मिलेगा , और हमारे टूरिज्म मिनिस्टर डॉ महेश शर्मा के मार्गदर्शन के तहत ग्रेटर नोएडा मे टूरिज्म और कल्चर से जुडी जो भी योजना है वो जल्द ही आयेगी।
नोएडा – ग्रेटर नोएडा मेट्रो के कार्य को लेकर क्या कहेंगे
नोएडा ग्रेटर नोएडा मे मेट्रो का काम को जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा और ग्रेटर नोएडा, नोएडावासियो को मेट्रो का लाभ मिलेगा , और जो योजना अधर मे है उनको भी पूरा कर लिया जायेगा।
ग्रेटर -नोएडा और दादरी में स्वास्थ सेवाओ के बारे में क्या कहेंगे
स्वास्थ की बात करे तो नोएडा और ग्रेटर नोएडा मे वैसे मल्टी- स्पेशलिटी सरकारी हॉस्पिटल है इंसोरेंस की बात करे ,तो इस योजना को भी जल्द से जल्द लागु करने की कोशिश करंगे ताकि प्राइवेट कम्पनियो मे काम करने वाले लोगो को भी अपना और अपने परिवार का इलाज कराने के लिये भटकना ना पड़े।
