गाजियाबाद में श्मशान घाट की छत गिरी, 50 से अधिक लोग दबे, कई लोगों की मौत   

Ten News Network

Galgotias Ad

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बड़ा हादसा हुआ है। मुरादनगर के श्मशान घाट परिसर में गैलरी की छत गिर गई। जिसमें करीब 40 लोग दबे हुए हैं। कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। कई घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया। जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए। ये सभी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए आए थे। पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा हैं। मौके पर भारी भीड़ जमा हैं। बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही हैं। अब तक 15 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

बता दें कि गाजियाबाद के मुरादनगर में रविवार दोपहर को उखलारसी श्मशान घाट की छत भरभराकर गिर गई। इसमें कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में कई लोगों की मरने की आशंका जताई जा रही है लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है। इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान गए थे।

दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100  से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। इसी दौरान एक तरफ की जमीन धंस गयी। परिणामस्वरूप दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया।

किसी को भागने तक का मौका नहीं मिला। चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। भवन ज्यादा पुराना नहीं था। आशंका है कि भराव की जमीन में भवन बना था। अधिक  बारिश में मिट्टी बैठने से घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.