प्राधिकरण स्थापना दिवस पर पेट्रोल पंप की स्कीम लांच करेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने 25 वे स्थापना दिवस पर पेट्रोल पंप के लिए प्लाट की स्कीम लांच करने जा रही है। इसके लिए अथॉरिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। मास्टर प्लान के अनुसार कहा-कहा पेट्रोल पंप लगाए जाने है उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा शहर के ग्रेनो वेस्ट और ईस्ट तेजी से विकसीत हो रहे है। ग्रेनो वेस्ट में आने वाले समय में करीब 15 लाख लोग बसेंगे। यहां पर कई मैडिकल कॉलेज, दर्जनों इंस्टीटयूट, कॉलेज, शॉपिंग सेंटर, मॉल, होटल,मोटल बने रहे है। ग्रेनो वेस्ट में बसने वाले लोगों को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी जैसे सुविधा मुहैयाय कराने के लिए अथॉरिटी पेट्रोल पंप के लिए प्लाट की स्कीम लांच करेगी। इसके साथ ही अथॉरिटी ग्रेनो ईस्ट में भी पेट्रोल पंप के प्लाट की स्कीम लांच करेगी। प्राधिकरण स्कीम को अपने स्थापना दिवस पर 28 जनवरी को लांच करेगी।

Comments are closed.