बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर हुई मीटिंग.

बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर बीजेपी के नेता और कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने एनपीसीएल ऑफिस में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में लोगों ने बिजली कटौती और तेज मीटर रीडिंग समेत कई समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। एनपीसीएल कंपनी के अधिकारियों ने आश्वासन दिया हैं कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
देहात एरिया में बिजली कटौती और मीटर रीडिंग तेज चलने की शिकायत को लेकर एनपीसीएल ऑफिस में भाजपा नेताओ की अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर बीजेपी नेता रकम सिंह भाटी ने कहा कि देहात एरिया में मात्र 7 से 8 घंटे बिजली आ रही है। जिसके चलते बोर्ड एग्जाम की स्टूडेंट्स तैयारी नही कर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाए। ग्रामीणो ने एनपीसीएल अधिकारियों से तेज मीटर रीडिंग चलने की शिकायत करते हुए कहा कि शहर व देहात एरिया में लगे मीटरों को चेकहकया जाय ।एनपीसीएल के मैनेजर समरजीत मोहंती ने उनकी सभी मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया हैं। साथ ही उन्होंने अपनी समस्याओं को बीजेपी नेता और सामाजिक संगठनों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि देहात में बिजली का करोड़ों रूपये पेंडिंग हैं। बिजली चोरी की घटनाएं भी बहुत ज्यादा हो रही हैं। इस तरह की समस्याओं का हल करने के लिए उनकी मदद की जाए। उसके बाद वह गांवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दे सकेंगे। इस मौके पर सेवकराम, संतराम, फिरे प्रधान, ओमप्रकाश गांधी समेत आदि लोग मौजूद थे।

Comments are closed.