डीएम सुहास एलवाई का आदेश, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ये मार्किट हर मंगलवार को रहेंगे बंद, मार्किट खोलने वालों पर होगी कार्रवाई
नोएडा/ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने नए साल पर साप्ताहिक मार्किट बंदी का नया नियम निकाला है। जिसके हिसाब से अब गौतमबुद्ध नगर में दुकानें, कंपनियां और सप्ताहिक बाजारों की बंदी का दिन मंगलवार को तय हो गया हैं।
आज और हर एक साप्ताहिक मंगलवार को जिलाअधिकारी सुहास एलवाई के आदेश के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा की काफी मार्किट बंद रहेंगी। आदेश के मुताबिक आज नोएडा/ग्रेटर नोएडा में स्थित कुलेसरा, हबीबपुर, हलदौनी, रबुपुरा और सुरजपुर मार्केट बंद रहेगी।
इसी तरीके से नोएडा के सेक्टर-2, सेक्टर-4, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-18, सेक्टर-19, सेक्टर-20, सेक्टर-22, सेक्टर-23, सेक्टर-25, सेक्टर-26, सेक्टर-27, सेक्टर-28, सेक्टर-37, सेक्टर-41, सेक्टर-50, सेक्टर-58, सेक्टर-62, सेक्टर-63, सेक्टर-69, सेक्टर-81, सेक्टर-89, बिशुनपुरा, अगापुर, फेस-2, होजरी कंपलेक्स, झुंडपुरा, छलेरा, चौड़ा रघुनाथपुर और नगरीय सीमा के सभी क्षेत्र जो अधिनियम में अधिसूचित हैं, मंगलवार को बंद रहेंगे।
सुहास एलवाई ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम जांच के लिए जा सकती है, पुलिस को कोई भी दुकान साप्ताहिक बंदी के दिन खुली मिली तो दुकान खोलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी ।
इसके अलावा सुहास एलवाई ने आदेश दिया कि जनपद में स्थित सभी मल्टीनेशनल कंपनी और कॉरपोरेट ऑफिस रविवार को बंद रहेंगे। जिले के सभी ऑटोमोबाइल शोरूम और सर्विस सेंटर की साप्ताहिक बंदी मंगलवार को रहेगी।
इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने का आदेश डीएम ने दिया है।